November 18, 2026

मुजफ्फरनगर क्षेत्र के खादर क्षेत्र में झगड़ें वाली जमीनों पर कब्जा करने वाले अंतर जनपदीय गिरोह के हिस्ट्रीशीटर सहित 20 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर की बड़ी सफलता हासिल ।

मुजफ्फरनगर क्षेत्र के खादर क्षेत्र में झगड़ें वाली जमीनों पर कब्जा करने वाले अंतर जनपदीय गिरोह के हिस्ट्रीशीटर सहित 20 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर की बड़ी सफलता हासिल ।

मुजफ्फरनगर क्षेत्र के खादर क्षेत्र में झगड़ें वाली जमीनों पर कब्जा करने वाले अंतर जनपदीय गिरोह के हिस्ट्रीशीटर सहित 20 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर की बड़ी सफलता हासिल ।

बता दें की आजकल कलयुग महाराज का प्रकोप दिनों-दिन इतना बढ़ता जा रहा है की जर जोरू ज़मीन के लालच के वशीभूत होकर एक-दूसरे का खून बहाने में लगे हुए हैं और कुछ ऐसे हिस्ट्रीशीटर भी है जो की लावारिस व झगड़ें होने का फ़ायदा उठाकर उनपर कब्जा कर बेच डालते हैं और जब उन जमीनों के मालिकों को इस मामले का पता चलता है तो वो पुलिस का सहारा लेते तब पुलिस ऐसे हिस्ट्रीशीटर पर कार्यवाही करती रहती है।
ऐसा ही एक मामला उ0प्र के जिला मुजफ्फरनगर क्षेत्र के खादर क्षेत्र का सामने आया है। इस क्षेत्र के एक गिरोह के हिस्ट्रीशीटर सहित 20 सदस्यों को भोपा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल कर ली।
भोपा सी0ओ राधारमण सिंह ने बताया की आज भोपा थाना पुलिस द्वारा जब चौकी क्षेत्र शुक्रताल में गस्त की जा रही थी तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी की गंगापार से 3 गाड़ियों में लगभग 20-25 लोग मय असला के किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने जा रहे हैं तभी स्थानिक पुलिस ने मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंच कर चेकिंग अभियान शुरु कर दी तभी सामने से 3 गाड़ियों आती दिखाई तो उनको रोक कर सभी गाड़ी से उतार कर जामा चेकिंग की तो उनके पास भारी मात्रा में अवैध असला जैसे – लाठी डंडे, तलवार, अवैध असला मय कारतूस के बरामद किए गए। और इनसे पूछताछ की तो इन लोगों ने बताया की ये लोग बेरुयावीरान / लावारिस पड़ी जमीन व झगड़ें की जमीनों पर कब्जा कर उनकी खरीद फरोख्त करते थे और बताया की इस गिरोह में अंतर जनपदीय दबंग बदमाश शामिल हैं।
इनकी पहचान 1- हरिद्वार का हिस्ट्रीशीटर सुरेंद्र सिंह पुत्र तेजपाल सिंह निवासी गांव खेड़ा थाना मंगलौर।
2- गौरव पुत्र ब्रजवीर सिंह मुजफ्फरनगर।
3- वेंदात पुत्र विवेक रस्तोगी काबुली गेट थाना मेरठ।
4- प्रियांशु पुत्र अनिल कुमार जिला करनाल हरियाणा।
5- सुजीत पुत्र दैवैद्र सिंह गांव गढ़ी फरीदपुर थाना बछराऊ जिला अमरोहा।
6- अर्श पुत्र प्रवीण कुमार गांव नन्हेडा थाना भोपा जिला मुजफ्फरनगर।
7- वैदिक पुत्र अमित निवासी गांव चंदेना देवबंद सहारनपुर।
8- राजेन्द्र सिंह पुत्र आसाराम मुजफ्फरनगर।
9- वंश पुत्र अनुज थाना आदर्श मंडी जिला शामली।
10- विपिन पुत्र ओमवीर राठी शाहपुर जिला मुजफ्फरनगर।
11- आर्यन पुत्र विजेंद्र गांव सिसौली थाना मेरठ।
12- हर्षित पटवाल पुत्र नवीन पटवाल आई एन एस कोलोनी दिल्ली।
13- उज्जवल रावत पुत्र धर्मसिंह रावत थाना लस्कर जिला हरिद्वार।
14- सागर भारद्वाज पुत्र राकेश कुमार बड़ौत जिला बागपत।
15- हर्ष पुत्र पीतम सिंह बड़ाखेड़ा।
16- आर्यन जावला पुत्र सतेंद्र कुमार बड़ौत जिला बागपत।
17- साहिल सिंह सामंत पुत्र प्रदीप सिंह सामंत गांव थल थाना थल जिला पिथौरागढ उत्तराखंड।
18- श्रीजन शुक्ला पुत्र गोपाल शुक्ला गांव थाना सहजनवा जिला गोरखपुर।
19- मानस पुत्र गुलशन निवासी मैन बाजार डायमंड चौक थाना कोतवाली जिला झज्जर हरियाणा।
20- अनंत प्रताप सिंह पुत्र विवेक सिंह निवासी गांव मथाना राम नगर जिला बाराबंकी हाल निवासी चिनहट लखनऊ।
इनके कब्जे से 6 तमंचे 315 बोर, 1 पिस्टल 32 बोर 05 जिंदा 032 बोर कारतूस, 1 पोनीया राईफल 0.22बोर मय मैगज़ीन व 05 जिंदा कारतूस, 1 नाली बंदूक़ 12 बोर मय 20 अदद जिंदा कारतूस 12 बोर, 1 राईफल 315 बोर मय 18 जिंदा कारतूस 315 बोर, 01 तलवार मय म्यान के, 09 लकड़ी के डंडे, 01 स्कार्पियो एन कार काला रंग एच0आर 30 ए0ई, 01 स्कार्पियो क्लासिक कार काला रंग यू0के 07 एच0क्यू 7881 , एक थार कार काला रंग यू0के 07 एच0जे 5877 बरामद किए गए हैं।
इस मौके की रिपोर्ट पेश है।
ब्यूरों पवन शर्मा रिपोर्टर एस0एन0एल न्यूज नेटवर्क व भारत पुष्प न्यूज नेटवर्क बुलंदशहर।
दि0-17/11/2026

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.