सर्राफा व्यापारी की कोठी में 50 लाख से अधिक की चोरी, पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल !

*प्राइम इंडिया न्यूज़*
*सर्राफा व्यापारी की कोठी में 50 लाख से अधिक की चोरी, पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल….*
*थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, देर रात अधिकारी मौके पर पहुंचे…*
*सहारनपुर। थाना मंडी क्षेत्र के जैन बाग गोल कोठी स्थित सर्राफा व्यापारी लाला कस्तूर जैन के मकान में देर रात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि चोर कोठी से 50 लाख रुपये से अधिक का सामान चोरी कर ले गए हैं। घटना के बाद क्षेत्र के व्यापारियों में दहशत का माहौल है। चोरी की सूचना मिलते ही थाना मंडी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी देर रात मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। गौरतलब है कि जिस स्थान पर चोरी की इतनी बड़ी वारदात हुई, वह थाना मंडी से महज 500 मीटर की दूरी पर है। थाने के इतने नजदीक हुई घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं सर्राफा व्यापारी के यहां हुई लाखों की चोरी से क्षेत्र के अन्य व्यापारियों में भी असुरक्षा की भावना पैदा हो गई है।*
