यूपी एपीकॉन 2026 : डॉ. रिचा गिरी अध्यक्ष और डॉ. एसके गौतम उपाध्यक्ष मनोनीत*

*यूपी एपीकॉन 2026 : डॉ. रिचा गिरी अध्यक्ष और डॉ. एसके गौतम उपाध्यक्ष मनोनीत*
*कानपुर।* एसोसिएशन ऑफ फिजिशियंस ऑफ इंडिया के उत्तर प्रदेश चैप्टर का 43वां वार्षिक अधिवेशन यूपी एपीकॉन-2026 वाराणसी में 26 एवं 27 सितंबर को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इसमें प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के परास्नातक छात्र-छात्राओं, फैकल्टी सदस्यों और फिजिशियनों ने प्रतिभाग किया।
अधिवेशन के दौरान एपीआई यूपी चैप्टर की कार्यकारिणी ने डॉ. रिचा गिरी को अध्यक्ष और डॉ. एसके गौतम को उपाध्यक्ष मनोनीत किया। वहीं डॉ. सौरभ अग्रवाल को कार्यकारिणी समिति का सदस्य बनाया गया। अधिवेशन का उद्घाटन बीएचयू के कुलपति डॉ. अजीत कुमार चतुर्वेदी ने किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. नरसिंह मल्लू और आईएमएस के निदेशक डॉ. एसएन शंखवार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
सर्वाधिक सदस्य बनाने पर डॉ. रिचा गिरी और डॉ. एसके गौतम को प्रेसिडेंशियल अवार्ड से सम्मानित किया गया। साथ ही यूपी एपीकॉन-2025 के सफल आयोजन के लिए भी उन्हें सम्मानित किया गया।
अधिवेशन में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज कानपुर के मेडिसिन विभाग के पीजी छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कॉलेज ने कुल 7 पदक जीते, जिसमें 3 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य पदक शामिल हैं। प्राचार्य डॉ. संजय काला ने सभी विजेताओं को बधाई दी।
