बस्ती जिले के मुंडेरवा थानांतर्गत गूदी गांव मजदूरी करने गया मजदूर पायट से गिर कर घायल इलाज के दौरान मौत,परिजनों ने झोलाछाप डाक्टर पर लगाया आरोप*

लोकेशन=गुदी, मुंडेरवा,बस्ती। धर्मेन्द्र द्विवेदी
बस्ती जिले के मुंडेरवा थानांतर्गत गूदी गांव मजदूरी करने गया मजदूर पायट से गिर कर घायल इलाज के दौरान मौत,परिजनों ने झोलाछाप डाक्टर पर लगाया आरोप ।
बस्ती जिले के मुंडेरवा थानांतर्गत गूदी गांव निवसी 28वर्षीय अजीत पुत्र रामचरन बीते सोमवार को अपने गांव में ही मजदूरी करने गये थे उसी दौरान कोई सामान उठाते समय लकड़ी के बने पायट से नीचे गिरकर घायल हो गये।परिजनों ने उन्हें गूदी चौराहे पर स्थित एक झोलाछाप चिकित्सक के वहां ले गये।चिकित्सक ने उसे कुछ इंजेक्शन दिया तो उसके मुंह झाग आने लगा।परिजन उसे तुरंत लेकर जिला चिकित्सालय बस्ती पहुंचे जहां जांचोपरांत चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।जानकारी होने पर मुंडेरवा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए भेजा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को दिन में लगभग11बजे गूदी गांव निवासी अजीत अपने ही गांव में मजदूरी करने के लिए गये थे।काम करते वक्त वह दीवार की चुनाई करने के लिए बनाए गय पायट से नीचे गिर गये और उनको गंभीर चोट लग गयीं।गांव वालो और निर्माण करा रहे मालिक तथा परिजन ने अजीत को इलाज के लिए गूदी चौराहे पर स्थित झोलाछाप चिकित्सक को दिखाया।परिजनों का आरोप है कि इंजेक्शन लगाते ही अजीत के मुह से झाग आने लगा।परिजन स्थित नाजुक देख उसे तुरंत जिला चिकित्सालय लेकर गये जहां जांचोपरांत चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की जानकारी मुंडेरवा पुलिस को हो तो शांति ब्यवस्था के दृष्टिगत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजवा दिया।
दिवंगत अजीत दो भाईयों में सबसे बड़े थे इनका छोटा भाई संदीप अलग रहता है।और इनके मांता की मृत्यु पहले हो चुकी है।दिवंगत अपने पीछे पत्नी खुश्बु और तीन बच्चे बड़ा बेटा पुष्टम,वीर और पुत्री रिया को छोड़ गया।
पिता की मौत से बच्चों पर रोजी रोटी का संकट आ गया है।छोटा बेटा बीर बार बार पिता के पास जाने की जिद कर रहा है।पत्नी खुशबू का पति की मौत हो जाने से रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है।
घटना के विषय में थानाध्यक्ष मुंडेरवा विसमोहन राय ने बताया कि शव को पंचायत नामा भरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर मिलने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जायेगी।
