September 20, 2026

पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की कमी और बढ़ते संकट के बीच सरकार ने खर्च कम करने और तेल बचाने के लिए कई कड़े फैसले लिए हैं ।

पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की कमी और बढ़ते संकट के बीच सरकार ने खर्च कम करने और तेल बचाने के लिए कई कड़े फैसले लिए हैं ।

पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की कमी और बढ़ते संकट के बीच सरकार ने खर्च कम करने और तेल बचाने के लिए कई कड़े फैसले लिए हैं. इसका असर सरकारी दफ्तरों के साथ-साथ बाजार, शादी समारोह और सरकारी यात्राओं पर भी पड़ेगा.

पाकिस्तान सरकार की Cabinet Division की ओर से 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के मुताबिक, सरकार ने पेट्रोल-डीजल बचाने और सरकारी खर्च कम करने के लिए कई नए नियम लागू किए हैं. जिसमें सरकारी गाड़ियों के लिए पेट्रोल-डीजल का कोटा 50 फीसदी कम कर दिया है. इसके साथ ही नए सरकारी वाहन खरीदने पर रोक लगा दी गई है और सरकारी अधिकारियों की विदेश यात्राओं पर तीन महीने की पाबंदी लगाई गई है. इसके अलावा बाजारों और दुकानों को रात 9 बजे तक बंद करने का निर्देश दिया गया है.

सबसे ज्यादा चर्चा शादी समारोहों को लेकर है. सरकार ने शादी से जुड़े कार्यक्रमों में सिर्फ एक डिश परोसने का निर्देश दिया है. शादी हॉल और ऐसे दूसरे कार्यक्रम स्थल रात 10 बजे तक बंद करने होंगे. वहीं, रेस्तरां, कैफे और खाने-पीने की जगहों को रात 11 बजे तक बंद करना होगा. टेकअवे और घर तक खाना पहुंचाने वाली सेवाओं को इससे छूट दी गई है. इसके साथ ही दवा की दुकान, अस्पताल, क्लीनिक, पेट्रोल-सीएनजी स्टेशन, इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन, जिम, खेल सुविधाएं, आईटी कंपनियां और कॉल सेंटर भी इन पाबंदियों से बाहर हैं.

इंडिया टुडे के मुताबिक पाकिस्तान सरकार ने सरकारी वाहनों की खरीद पर रोक लगा दी है. जरूरी आईटी सामान को छोड़कर दूसरे महंगे और लंबे समय तक इस्तेमाल होने वाले सामान की खरीद भी रोक दी गई है. वहीं, सरकारी बैठकों को जहां संभव हो, वीडियो कॉल के जरिए करने को कहा गया है. सरकारी अधिकारियों की विदेश यात्राओं पर तीन महीने की रोक रहेगी. हालांकि छात्रवृत्ति, प्रशिक्षण और कुछ जरूरी संस्थागत कार्यक्रमों को इससे छूट दी गई है.

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.