October 1, 2026

डीएमएफटी फंड से ₹50 लाख की लागत से बन रही पीसीसी सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, घटिया सामग्री और लीपापोती का लगाया आरोप।

डीएमएफटी फंड से ₹50 लाख की लागत से बन रही पीसीसी सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, घटिया सामग्री और लीपापोती का लगाया आरोप।

डीएमएफटी फंड से ₹50 लाख की लागत से बन रही पीसीसी सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, घटिया सामग्री और लीपापोती का लगाया आरोप।

प्राइम इंडिया न्यूज संवाददाता सुन्दरलाल पटवा

खलारी : क्षेत्र के मोहन नगर सीएसपी से लेकर पंचायत सचिवालय तक डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) फंड के तहत करीब ₹50 लाख की भारी-भरकम लागत से बनाई जा रही पीसीसी (कंक्रीट) सड़क निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में बड़े पैमाने पर अनियमितता और घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल का गंभीर आरोप लगाया है।ग्रामीणों का स्पष्ट कहना है कि जनता के पैसों से बनने वाली इस सड़क पर संवेदक और जिम्मेदारों द्वारा खुलेआम लीपापोती की जा रही है। पूर्व से बनी पुरानी सड़क को ही बिना गुणवत्ता जांच और तय मानकों का पालन किए, उसी के ऊपर आनन-फानन में कंक्रीट की पतली परत चढ़ाकर काम को पूरा दिखाया जा रहा है।

 

मानकों को ताक पर रखकर हो रहा काम: सड़क निर्माण स्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि:

 

कंक्रीट मिश्रण में सीमेंट का अनुपात तय प्राक्कलन (एस्टिमेट) से काफी कम रखा जा रहा है।

 

पुरानी सड़क की सही से सफाई या बेस तैयार किए बिना ही सीधे मसाला डाला जा रहा है, जिससे सड़क कुछ ही दिनों में उखड़ने लगेगी।

 

पानी छिड़काव (क्यूरिंग) और वाइब्रेटर के इस्तेमाल में घोर लापरवाही बरती जा रही है।

 

स्थानीय निवासियों का कहना है कि डीएमएफटी फंड का उद्देश्य ग्रामीण इलाकों के बुनियादी ढांचे को मजबूत और टिकाऊ बनाना है, लेकिन यहां गुणवत्ता की अनदेखी कर सिर्फ सरकारी राशि का बंदरबांट किया जा रहा है।

 

उच्चस्तरीय जांच की मांग: मोहन नगर के ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन और जिला खनन फाउंडेशन ट्रस्ट के उच्चाधिकारियों से मांग की है कि इस निर्माण कार्य की तत्काल तकनीकी टीम भेजकर निष्पक्ष जांच कराई जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि सड़क निर्माण प्राक्कलन के अनुसार सही सामग्री और मानकों के साथ नहीं कराया गया, तो ग्रामीण काम रोकने और विरोध-प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.