November 2, 2026

गोविंदपुरी स्टेशन पर प्लेटफॉर्म पर ही महिला ने दिया बच्चे को जन्म, जीआरपी-आरपीएफ की तत्परता से मिली मदद ।

गोविंदपुरी स्टेशन पर प्लेटफॉर्म पर ही महिला ने दिया बच्चे को जन्म, जीआरपी-आरपीएफ की तत्परता से मिली मदद ।

*गोविंदपुरी स्टेशन पर प्लेटफॉर्म पर ही महिला ने दिया बच्चे को जन्म, जीआरपी-आरपीएफ की तत्परता से मिली मदद*

 

*कानपुर, संवाददाता रविंद्र कुमार पाण्डेय* गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन पर शनिवार दोपहर मानवता और तत्परता की मिसाल देखने को मिली, जब एक महिला यात्री ने प्लेटफॉर्म नंबर एक पर ही नवजात शिशु को जन्म दिया। जीआरपी और आरपीएफ की सूझबूझ से जच्चा-बच्चा को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार 31 अक्टूबर को गाड़ी संख्या 04061 दोपहर लगभग 2:00 बजे गोविंदपुरी स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पहुंची। इसी ट्रेन में यात्रा कर रही महिला सुनीता देवी पत्नी जुगल निवासी ग्राम बरसलीगंज, थाना नवादा, जिला नवादा, बिहार अपने परिवार के साथ वारसलीगंज-भागलपुर से अलीगढ़ तक की यात्रा कर रही थीं। यात्रा के दौरान अचानक प्रसव पीड़ा शुरू होने पर उन्हें गोविंदपुरी स्टेशन पर उतारा गया। कुछ ही देर में महिला ने प्लेटफॉर्म पर ही नवजात शिशु को जन्म दे दिया।

 

प्लेटफॉर्म ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार ने तत्काल इसकी सूचना कंट्रोल को दी। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक धीरेंद्र प्रताप सिंह हमराही हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार आदिवासी और आरपीएफ की महिला कांस्टेबल रश्मि सचान के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे।

 

जीआरपी टीम ने तुरंत स्टेशन अधीक्षक गोविंदपुरी को पूरी घटना से अवगत कराया। स्टेशन अधीक्षक के सहयोग से तत्काल एंबुलेंस बुलाई गई और नवजात शिशु, उसकी मां तथा परिजनों को उचित इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया।

 

जीआरपी सूत्रों के अनुसार अस्पताल में मां और नवजात दोनों की हालत सामान्य है और दोनों स्वस्थ हैं। रेलवे पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की यात्रियों और परिजनों ने सराहना की।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.