September 23, 2026

आजमगढ़ में मंगलवार शाम पति ने पत्नी समेत दो पंडितों की गोली मारकर हत्या कर दी। ट्रिपल मर्डर से दहला आजमगढ़ ।

आजमगढ़ में मंगलवार शाम पति ने पत्नी समेत दो पंडितों की गोली मारकर हत्या कर दी। ट्रिपल मर्डर से दहला आजमगढ़ ।

यूपी में दो पंडितों की गोली मारकर हत्या, आधार कार्ड नहीं देने पर गुस्साया पति; पत्नी ने बीच-बचाव किया तो उसे भी मारी गोली, ट्रिपल मर्डर से दहला आजमगढ़!
आजमगढ़ में मंगलवार शाम पति ने पत्नी समेत दो पंडितों की गोली मारकर हत्या कर दी। उसने पूजा के दौरान वारदात को अंजाम दिया। पति ने पत्नी से बहस के बाद दोनों पंडितों से आधार कार्ड मांगा, जिसके बाद उसका दोनों से झगड़ा शुरू हो गया।
पति गुस्से में कमरे से अपनी लाइसेंसी राइफल निकाल लाया। इसके बाद दोनों पंडित और पत्नी पर फायर कर दिया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद पति ने खुद को तीन बच्चों के साथ घर में बंद कर लिया। सूचना पर 6 थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची हुई है। घटना अहिरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गहजी गांव की है।
शंभूपुर गहजी के रहने वाले अरविंद सिंह मंगलवार शाम करीब 6 बजे घर पहुंचे। उस समय पत्नी बबीता सिंह (40), मां समला देवी (70) और बेटी परी (5), बेटा लक्खा (6) और सात माह की बेटी घर पर मौजूद थे। इसके अलावा पटखौली गांव के पंडित महेंद्र पाठक (60), छितौना भटौली गांव के अखिलेश मिश्रा (55), उनके पुत्र हिमांशु मिश्रा और एक अन्य पंडित पूजा करा रहे थे।
अरविंद की पत्नी बबिता पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान करा रही थीं। बाजार से घर पहुंचे अरविंद ने यह सब देखकर पंडितों से सवाल किया। तो पंडितों ने पूजा कराए जाने की जानकारी दी। अरविंद ने उनसे आधार कार्ड मांगना शुरू कर दिया। इसके बाद अरविंद और पंडितों के बीच बहस शुरू हो गई।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.