October 1, 2026

MCD मुख्यालय में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने भाजपा पर एमसीडी सदन में सवालों से बचने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है।

दिल्ली से संवाददाता सुनीता शर्मा की रिपोर्ट, प्राइम इंडिया न्यूज

MCD मुख्यालय में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने भाजपा पर एमसीडी सदन में सवालों से बचने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है।

अंकुश नारंग ने भाजपा शासित एमसीडी के सुरक्षाकर्मियों ने आम आदमी पार्टी के पार्षदों को सदन में जाने से रोकने की कोशिश की। उन्होंने आरोप लगाया कि जब आप पार्षदों ने मंत्री प्रवेश वर्मा और राजधानी दिल्ली में अवैध पीजी का मुद्दा उठाने की तैयारी की, तो सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई ।

नेता प्रतिपक्ष सदन ने प्रवेश वर्मा से जुड़े थप्पड़ विवाद का जिक्र करते हुए भाजपा से उनके खिलाफ कार्रवाई और सार्वजनिक माफी की मांग की।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में अवैध पीजी, निर्माण, सुरक्षा और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर सदन में जवाबदेही जरूरी है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि “सदन ताले और दबाव से नहीं, सवालों से चलता है।”

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली की जनता से जुड़े मुद्दों को सड़क से लेकर सदन तक उठाती रहेगी

121 अंकुश नारंग नेता प्रतिपक्ष सदन

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.