November 18, 2026

होटल राजधानी से दिनदहाड़े 65 किलो का खस्सी चोरी,सीसीटीवी में कैद हुए संदिग्ध , सुराग देने वाले को होटल संचालक देंगे 51 हजार रुपये का इनाम !

अनगड़ा : अनगड़ा थाना क्षेत्र के गोंदलीपोखर स्थित प्रसिद्ध होटल राजधानी से चोरों ने दिनदहाड़े करीब 65 किलो वजनी खस्सी चोरी कर ली। हैरानी की बात यह है कि चोरों ने इस वारदात को सुबह करीब 10:50 बजे उस वक्त अंजाम दिया, जब इलाके में लोगों की आवाजाही जारी थी। रस्सी से बंधे खस्सी को कार सवार संदिग्ध बड़े आराम से लेकर फरार हो गए। घटना मंगलवार की है। होटल संचालक शिवलाल महतो के अनुसार, खस्सी को होटल परिसर में रस्सी से बांधकर रखा गया था। इसी दौरान कार से पहुंचे संदिग्धों ने मौका देखकर खस्सी को खोल लिया और लेकर फरार हो गए। काफी देर बाद खस्सी के गायब होने की जानकारी मिलने पर होटल परिसर और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में कार से आए संदिग्धों द्वारा खस्सी चोरी कर ले जाने की तस्वीर सामने आई है। दिन के उजाले में हुई इस घटना से होटल संचालक और स्थानीय लोगों में हैरानी है। घटना को लेकर शिवलाल महतो ने अनगड़ा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने और चोरी हुए खस्सी का पता लगाने में जुटी है।

सुराग देने वाले को 51 हजार का इनाम !

खस्सी की बरामदगी के लिए होटल संचालक शिवलाल महतो ने आम लोगों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने घोषणा की है कि चोरी हुए खस्सी के संबंध में सटीक जानकारी देने या उसे कहीं देखने वाले व्यक्ति को सूचना देने पर 51 हजार रुपये नकद इनाम दिया जाएगा। संचालक ने लोगों से अपील की है कि किसी को भी खस्सी के संबंध में जानकारी मिले तो तत्काल उनसे संपर्क करें।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.