November 18, 2026

राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। सोनिया विहार थाना क्षेत्र में दिल्ली सरकार के कानून मंत्री कपिल मिश्रा के कैंप कार्यालय के ठीक बाहर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी।

राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। सोनिया विहार थाना क्षेत्र में दिल्ली सरकार के कानून मंत्री कपिल मिश्रा के कैंप कार्यालय के ठीक बाहर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने करीब 18 से 20 राउंड गोलियां चलाईं, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

हैरानी की बात यह है कि बदमाशों ने कानून मंत्री के कैंप कार्यालय के बाहर ही बेखौफ होकर फायरिंग की और पुलिस-प्रशासन को खुली चुनौती दे दी। घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की भारी टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना शुरू किया।

फिलहाल पुलिस फायरिंग के कारणों का पता लगाने, आरोपियों की पहचान करने और मामले की जांच में जुटी है।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब राजधानी में कानून मंत्री के कैंप कार्यालय के बाहर ही बदमाश इतनी बेखौफ होकर 18 से 20 राउंड फायरिंग कर सकते हैं, तो आम जनता की सुरक्षा का क्या हाल होगा? आखिर राजधानी में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद कैसे हो रहे हैं?

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.