गाजियाबाद में कांग्रेस का हल्लाबोल! भाजपा सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे की मांग

वोट चोरी के आरोपों पर गाजियाबाद में कांग्रेस का हल्लाबोल! भाजपा सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे की मांग
जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद सतीश शर्मा और महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के पुतले का दहन कर चुनाव प्रक्रिया में कथित धांधली के खिलाफ बुलंद की आवाज कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में वरिष्ठ कांग्रेसी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे मुख्य रूप से पूर्व एमएलसी सदस्य हरेंद्र अग्रवाल एआईसीसी सदस्य नरेंद्र राठी एआईसीसी सदस्य डॉक्टर संजीव शर्मा पूर्व जिला अध्यक्ष विजेंद्र यादव पूर्व जिला अध्यक्ष हरेंद्र कसाना पूर्व जिला अध्यक्ष विनीत त्यागी महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक पूर्व नियर प्रत्याशी लालमन पाल सुशांत गोयल पूर्व विधानसभा प्रत्याशी उदय पाल सिंह राजेंद्र शर्मा राजाराम भारती उदय सिंह पाल महिला अध्यक्ष डोली त्यागी अश्वनी त्यागी आशुतोष गुप्ता जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार शर्मा अनवर कुरैशी अजय शर्मा विनोद धाम रविंद्र बंसल नीरज प्रजापति पंकज तेजानिया अखबार चौधरी सुनील शर्मा रूबी मलिक सीमा नजमीन सविता गौतम सविता जैसवाल खुशी परवीन एडवोकेट हाजी खुर्शीद रियाज अहमद जयवीर सिंह शशि भूषण शर्मा बड़े नेता इरफान सीनू प्रधान रवि शंकर सूर्य चंद्रपाल एडवोकेट आदि सैकड़ो की जनसंख्या में कार्यकर्ता विशाल जुलूस के रूप में जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंच कर अपना विरोध दर्ज करवाया और मांग की गई कि ऐसे चुनाव आयुक्त को अपने पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है इनको तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए उचित कानूनी कार्रवाई कर इन्हें फांसी की सजा तक देनी चाहिए तक मिलनी चाहिए ताकि अन्य आई ए एस ऑफिसर जनता के साथ इस तरीके का गलत कार्य करने अंजाम से बाकी होंगे तो ऐसा कार्य नहीं करेंगे ।
गाजियाबाद, जिला कांग्रेस कमेटी एवं महानगर कांग्रेस कमेटी, गाजियाबाद के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा एवं महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव की अध्यक्षता में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों तथा सभी फ्रंटल संगठनों के अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं एवं वोट चोरी के आरोपों के विरोध में अपनी आवाज बुलंद की।
कांग्रेस कार्यकर्ता पुराने बस अड्डे के निकट एकत्र हुए और वहां से विरोध प्रदर्शन करते हुए आरडीसी फ्लाईओवर के निकट पहुंचे, जहां मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले का दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान भाजपा सरकार एवं चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और मुख्य चुनाव आयुक्त के तत्काल इस्तीफे की मांग उठाई गई।
वोट चोरी के आरोपों पर भाजपा सरकार और चुनाव आयोग जवाब दे—कांग्रेस
कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन के दौरान आरोप लगाया कि लोकतंत्र में जनता के मताधिकार की रक्षा करना चुनाव आयोग की संवैधानिक जिम्मेदारी है। यदि चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं और वोट चोरी जैसे गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं, तो चुनाव आयोग और केंद्र की भाजपा सरकार को जनता के सामने जवाब देना चाहिए।
कांग्रेसजनों ने कहा कि लोकतंत्र की बुनियाद जनता का वोट है। वोट की निष्पक्षता और मतदाता के अधिकारों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता। चुनाव प्रक्रिया में कथित धांधली और अनियमितताओं के आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए तथा जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जानी चाहिए।
प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से तत्काल इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता, निष्पक्षता और संवैधानिक जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए। कांग्रेस ने भाजपा सरकार से भी वोट चोरी के आरोपों पर अपना पक्ष स्पष्ट करने और जनता के समक्ष जवाबदेही तय करने की मांग की।
### सतीश शर्मा और वीर सिंह जाटव की अध्यक्षता में एकजुट दिखा कांग्रेस संगठन
जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा एवं महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी, महानगर कांग्रेस कमेटी, वरिष्ठ कांग्रेसजन तथा सभी फ्रंटल संगठनों के अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों की भागीदारी रही।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा, निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया और चुनाव आयोग की जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग उठाई। पुतला दहन एवं नारेबाजी के माध्यम से कांग्रेसजनों ने अपना विरोध दर्ज कराते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के तत्काल इस्तीफे की मांग दोहराई।
जिला कांग्रेस कमेटी, गाजियाबाद महानगर कांग्रेस कमेटी, गाजियाबाद
