पंजाब की AAP सरकार ने की बच्चियों के साथ बर्बरता, न्याय माँग रहे छात्रों पर भगवंत मान ने बरसाई लाठियाँ*

*पंजाब की AAP सरकार ने की बच्चियों के साथ बर्बरता, न्याय माँग रहे छात्रों पर भगवंत मान ने बरसाई लाठियाँ*
पंजाब की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में छात्र अपनी मांगों और चिंताओं को लेकर आवाज़ उठा रहे हैं। उनकी बात सुनने और समाधान निकालने के बजाय, AAP सरकार द्वारा पुलिस बल का इस्तेमाल किया जा रहा है। छात्राओं के साथ भी बर्बरता की तस्वीरें सामने आ रही हैं। यह बेहद गंभीर है और पंजाब सरकार को इसका जवाब देना होगा।
🔴 *क्या पंजाब की AAP सरकार का अहंकार इतना बढ़ गया है कि कानून-व्यवस्था संभालने में नाकाम भगवंत मान सरकार अब छात्राओं की आवाज़ को बलपूर्वक दबाएगी? क्या अपनी बात रखने वाले युवाओं से संवाद करने का यही तरीका है, पुलिस भेजो, डर पैदा करो और सवालों को कुचल दो?*
छात्र अपराधी नहीं हैं। वे अपनी समस्याओं का समाधान मांग रहे हैं। सरकार की जिम्मेदारी है कि उनकी बात सुने, उनके प्रतिनिधियों से बातचीत करे और शिकायतों पर समयबद्ध कार्रवाई करे। अगर सरकार को लगता है कि छात्रों की मांगें गलत हैं, तो वह तथ्यों के साथ जवाब दे। लेकिन बल प्रयोग किसी समस्या का समाधान नहीं है, यह सरकार की नाकामी और संवेदनहीनता को ही उजागर करता है।
🔴 भगवंत मान जी,
— पंजाब के युवाओं ने आपसे उम्मीद की थी कि उनकी आवाज़ सुनी जाएगी। आज वही युवा पूछ रहे हैं: जब छात्राएं अपनी बात रखने निकलती हैं, तो उन्हें सुरक्षा और संवाद मिलता है या पुलिस की लाठियाँ?
*AAP सरकार की ये बर्बरता छात्रों/बच्चियों की आवाज़ को कुचलने की नाकाम कोशिश है।*
क्या यह दिल्ली की अराजकता को पंजाब में फैलाने का प्रयास है? केजरीवाल और सिसोदिया जवाब दें, छात्रों की आवाज़ सुनने के बजाय उन पर बल प्रयोग क्यों हो रहा है? क्या यही आपकी “नई राजनीति” है?
*पंजाब की जनता यह सब देख और समझ रही है। पंजाब के बच्चों पर लाठियाँ बरसाने वाली AAP सरकार को जनता जवाब देगी।*
