गुरुग्राम में नाइजीरियन 15.04 ग्राम एमडीएमए के साथ गिरफ्तारसाई मंदिर, सेक्टर-53 के पास से आरोपी को एचएसएनसीबी टीम ने दबोचा

गुरुग्राम में नाइजीरियन 15.04 ग्राम एमडीएमए के साथ गिरफ्तारसाई मंदिर, सेक्टर-53 के पास से आरोपी को एचएसएनसीबी टीम ने दबोचा ।
आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया ।
आरोपी की पैंट की जेब से सफेद रंग की प्लास्टिक थैली से एमडीएमए बरामद
आरोपी ने अपना नाम उडेह फ्रैंक पुत्र उडेह, निवासी गांव एनुगु, थाना फेस्टाक, लागोस राज्य, नाइजीरिया बताया
गुरुग्राम, 24 सितंबर 2026। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एचएसएनसीबी) की गुरुग्राम यूनिट ने एक नाइजीरियन नागरिक को 15.04 ग्राम एमडीएमए के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी सेक्टर-53 स्थित साई मंदिर के पास नशीला पदार्थ सप्लाई करने के लिए खड़ा था। गुप्त सूचना मिलते ही एचएसएनसीबी टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके से काबू किया। गुप्त सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एचएसएनसीबी टीम। यूनिट इंचार्ज इन्स्पेक्टर नवीन ने जानकारी दी की उनकी टीम को सूचना मिली कि एक नाइजीरियन नागरिक अवैध रूप से एमडीएमए की सप्लाई करता है और इस समय साई मंदिर, सेक्टर-53 के पास किसी व्यक्ति को नशीला पदार्थ देने के लिए खड़ा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए टीम बिना देरी किए बताए गए स्थान पर पहुंची। जहां मुखबिर के बताए हुलिया अनुसार एक व्यक्ति की पहचान करके उसे मौके पर काबू कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम उडेह फ्रैंक पुत्र उडेह, निवासी गांव एनुगु, थाना फेस्टाक, लागोस राज्य, नाइजीरिया बताया। टीम ने राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी करवाने पर आरोपी की पैंट की जेब से सफेद रंग की प्लास्टिक थैली से एमडीएमए बरामद किया। डिजिटल कांटे से तौलने पर जिसका कुल वजन 15.04 ग्राम पाया गया।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला, सप्लाई नेटवर्क की जांच
बरामद एमडीएमए के संबंध में आरोपी कोई वैध लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका। इस संबंध में थाना सेक्टर-53, गुरुग्राम में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में पुलिस अब आरोपी से एमडीएमए की सप्लाई के स्रोत, गुरुग्राम में उसके संपर्कों, संभावित खरीदारों तथा इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है। आरोपी के भारत में ठहरने और यहां की गतिविधियों की भी जांच की जा रही है।
विदेशी नागरिक से जुड़े मामले में नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही एचएसएनसीबी
इन्स्पेक्टर नवीन ने कहा की उनकी यूनिट द्वारा हाल के दिनों में सिंथेटिक ड्रग्स के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। 9 सितंबर को भी यूनिट द्वारा एमडीएमए एवं एक्स्टेसी पिल्स की बरामदगी की कार्रवाई की गई थी। इन कार्रवाइयों का उद्देश्य गुरुग्राम क्षेत्र में सिंथेटिक ड्रग्स की सप्लाई करने वाले नेटवर्क तक पहुंचना और उससे जुड़े लोगों की पहचान करना है। हाल ही के मामले में विदेशी नागरिक की गिरफ्तारी को देखते हुए जांच टीम यह भी पता लगा रही है कि आरोपी को एमडीएमए की सप्लाई कहां से मिल रही थी, उसके स्थानीय संपर्क कौन हैं और क्या इस नेटवर्क में अन्य लोग भी शामिल हैं।
नशे के खिलाफ अभियान में आमजन से सहयोग की अपील
इन्स्पेक्टर नवीन ने आमजन से अपील की है कि यदि उनके आसपास नशीले पदार्थों की बिक्री, सप्लाई या तस्करी से संबंधित कोई जानकारी हो तो उसे तुरंत पुलिस या एचएसएनसीबी के संज्ञान में लाएं। जिसके लिया आप हमारी हेल्पलाइन 9050891508|1933 पर संपर्क कर सकते है। नशे की सूचना दें और नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
