November 23, 2026

21 जुलाई को CM धामी रहेंगे हरिद्वार दौरे पर,BJP कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद, तैयारी में जुटे कार्यकर्ता ।

21 जुलाई को CM धामी रहेंगे हरिद्वार दौरे पर,BJP कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद, तैयारी में जुटे कार्यकर्ता ।

21 जुलाई को CM धामी रहेंगे हरिद्वार दौरे पर,BJP कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद, तैयारी में जुटे कार्यकर्ता ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 21 जुलाई को प्रस्तावित हरिद्वार दौरे की तैयारियों को लेकर रविवार को भाजपा जिला कार्यालय, जगजीतपुर में जिला पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 21 जुलाई को जगजीतपुर स्थित एक बैंक्वेट हॉल में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान जन-जन की सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी। आशुतोष शर्मा ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और सरकार की जनहितकारी नीतियों से विपक्ष बौखलाया हुआ है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। बैठक में जिला महामंत्री संजीव चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र चौहान, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, नकली राम सैनी, दीपेंद्र चौधरी, प्रीति गुप्ता, रितु ठाकुर, सीमा चौहान, तेलू राम प्रधान, अरविंद कुशवाहा, एजाज हसन, शिवम त्यागी, राकेश सैनी, सुशील कुमार सैनी, मनोज शर्मा, कमल प्रधान, लोकेश पाल सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.