September 22, 2026

श्रीनाथ शंखनाद 2026′ के साथ नए शैक्षणिक सत्र का आगाज

श्रीनाथ शंखनाद 2026′ के साथ नए शैक्षणिक सत्र का आगाज

‘श्रीनाथ शंखनाद 2026’ के साथ नए शैक्षणिक सत्र का आगाज, उत्साह और उमंग के बीच नव-विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

सरायकेला: श्रीनाथ विश्वविद्यालय के नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत बुधवार को आयोजित भव्य ओरिएंटेशन कार्यक्रम ‘श्रीनाथ शंखनाद 2026’ के साथ हुई। एक्सएलआरआई, सीएच एरिया में आयोजित इस कार्यक्रम में नव-नामांकित विद्यार्थियों ने अपने अभिभावकों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे कार्यक्रम में शिक्षा, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और उज्ज्वल भविष्य का संदेश दिया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीआईआई झारखंड स्टेट काउंसिल के चेयरमैन एवं वैदेही मोटर्स के निदेशक डिल्लो पारिख सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर रामकृष्ण फोर्जिंग्स लिमिटेड के डिप्टी जनरल मैनेजर (एचआर) रवि एस. राजहंस, ओरेकल इंडिया के सीनियर एसडीएम अनिमेष आनंद, झारखंड स्टेट फार्मेसी काउंसिल के सदस्य धर्मेंद्र प्रधान, जियाडा के डिप्टी रीजनल डायरेक्टर दिनेश कुमार रंजन, डॉ. सुनील केडिया तथा विश्वविद्यालय के वरिष्ठ सलाहकार कौशिक मिश्रा समेत कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि डिल्लो पारिख ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता के लिए अनुशासन, बड़े सपने और निरंतर सीखने की ललक सबसे जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से कक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक जीवन से भी अनुभव प्राप्त करने की अपील की।वहीं जीवराज सिंह संधू ने विद्यार्थियों को मोबाइल फोन का सकारात्मक उपयोग करने, नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने और टीम भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सुखदेव महतो ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उनके परिश्रम और अभिभावकों की तपस्या का परिणाम होती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी दौर में युवाओं का मल्टी-टैलेंटेड होना समय की आवश्यकता है। उन्होंने अभिभावकों से भी विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के निर्माण में विश्वविद्यालय का सहयोग करने का आग्रह किया।इस अवसर पर विश्वविद्यालय की वार्षिक पत्रिका ‘श्रीवाणी’ का विमोचन किया गया। डीन एडमिनिस्ट्रेशन डॉ. जे. राजेश ने विद्यार्थियों को अनुशासन और कड़ी मेहनत की शपथ दिलाई। कुलपति डॉ. एस.एन. सिंह ने विद्यार्थियों को सफलता के सूत्र बताए, जबकि कुलसचिव डॉ. याहिया मजूमदार ने पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, आधुनिक सुविधाओं एवं विभिन्न पाठ्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी।कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। नव-नामांकित विद्यार्थियों का पुष्प भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। समारोह में विश्वविद्यालय के संस्थापक शंभु महतो, संध्या महतो, बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम उत्साह, प्रेरणा और नए संकल्पों के साथ संपन्न हुआ।

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.