September 22, 2026

सीनी पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान तेज, ओपी प्रभारी विनय कुमार ने विभिन्न गांवों में चलाया छापेमारी अभियान ।

सीनी पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान तेज, ओपी प्रभारी विनय कुमार ने विभिन्न गांवों में चलाया छापेमारी अभियान ।

सीनी पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान तेज, ओपी प्रभारी विनय कुमार ने विभिन्न गांवों में चलाया छापेमारी अभियान ।

सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सीनी ओपी प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में क्षेत्र के विभिन्न गांवों में छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने नशा करने वाले अड्डों पर दबिश दी तथा संदिग्ध गतिविधियों की जांच की।छापेमारी के दौरान पुलिस ने लोगों को नशे से दूर रहने की अपील करते हुए चेतावनी दी कि क्षेत्र में अवैध रूप से नशीले पदार्थों का सेवन, बिक्री अथवा इससे जुड़े किसी भी प्रकार के अवैध कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ऐसे मामलों में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।ओपी प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि युवाओं को नशे की लत से बचाने और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि यदि कहीं नशे के कारोबार या नशा करने वाले अड्डों की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप है, जबकि स्थानीय लोगों ने इस अभियान की सराहना करते हुए इसे समाजहित में आवश्यक कदम बताया।

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.