October 30, 2026

यूपी एटीएस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी आईडी से ईमेल भेजने के आरोप में कानपुर नगर के अंकित शंखवार (24) को गिरफ्तार किया गया है।

यूपी एटीएस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी आईडी से ईमेल भेजने के आरोप में कानपुर नगर के अंकित शंखवार (24) को गिरफ्तार किया गया है।

यूपी एटीएस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी आईडी से ईमेल भेजने के आरोप में कानपुर नगर के अंकित शंखवार (24) को गिरफ्तार किया गया है। अंकित शंखवार पर फर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत अन्य देशों के लोगों को बेचने का आरोप है। आरोपी के लैपटॉप और मोबाइल से करीब 5 लाख फर्जी ईमेल आईडी और एक्सेल फाइलें बरामद की गई हैं।

 

जांच में सामने आया कि आरोपी वाई-फाई और प्रॉक्सी नेटवर्क का इस्तेमाल कर ई-मेल आईडी बनाता था और बदले में क्रिप्टोकरेंसी के जरिए भुगतान लेता था। बरामद लैपटॉप से करीब 5 लाख ई-मेल आईडी का डेटा, एक्सेल फाइलें और क्रिप्टो वॉलेट की जानकारी मिली है। जांच पड़ताल में पता चला है कि आरोपी फेसबुक के Buy & Sell ग्रुप के जरिए विदेशी लोगों से संपर्क कर ईमेल आईडी बेचता था। एटीएस के अनुसार, आरोपी द्वारा उपलब्ध कराई गई कुछ ई-मेल आईडी का इस्तेमाल नोएडा, गुरुग्राम, दिल्ली के स्कूलों तथा मुंबई मेयर कार्यालय समेत अन्य प्रतिष्ठानों को बम धमकी वाले ई-मेल भेजने में किया गया था। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच और आरोपी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी की ईमेल आईडी से दिल्ली-NCR के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भी भेजी गई थी।

 

जांच पड़ताल में दिलजीत दोसांझ के शो और बॉलीवुड अभिनेता के घर को भी बम से उड़ाने की धमकी देने का मामला भी सामने आया है। आरोपी के लैपटॉप और मोबाइल से करीब 5 लाख फर्जी ईमेल आईडी और एक्सेल फाइलें बरामद की गई हैं।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.