October 30, 2026

डीएम ने PET परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, शुचिता बनाए रखने के दिए निर्देश ।

डीएम ने PET परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, शुचिता बनाए रखने के दिए निर्देश ।

*डीएम ने PET परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, शुचिता बनाए रखने के दिए निर्देश*

 

*कानपुर संवाददाता – नरेंद्र कुमार, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने गुरुवार को शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कैलाश नाथ बालिका इंटर कॉलेज और जे.एन.के. इंटर कॉलेज पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने परीक्षा कक्षों, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, बायोमेट्रिक सत्यापन व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों को बारीकी से परखा।

 

जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ आयोजित कराई जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अभ्यर्थी का बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य रूप से कराया जाए और सीसीटीवी के माध्यम से हर गतिविधि पर नजर रखी जाए।

 

उन्होंने स्पष्ट कहा कि परीक्षा की शुचिता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

बता दें कि जनपद में PET-2026 के लिए कुल 9,288 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट और एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.