मुजफ्फरनगर पुलिस व अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले बदमाश संग हुई मुठभेड़ में आरोपी घायल अवस्था में गिरफ्तार ।

*मुजफ्फरनगर पुलिस व अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले बदमाश संग हुई मुठभेड़ में आरोपी घायल अवस्था में गिरफ्तार*
बता दें की आजकल चोर,लुटेरे,बदमाश नयी नयी तरकीब व योजनाएं बनाकर आमजन के साथ चोरी लूट छैनेती रेप जैसी घटनाओं को अंजाम दे डालते हैं जबकी पुलिस ऐसे बदमाशों पर लगाम लगाने को लेकर मुठभेड़ कर गिरफ्तार कर जेल भेज देते हैं फिर ऐसे बदमाश अपनी हरकतों से बाज नहीं आते हैं।
उसी क्रम में उ0प्र के जिला मुजफ्फरनगर के नयी मंडी पुलिस की अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले बदमाश संग हुई मुठभेड़ में आरोपी लंगड़ा हो गया जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर ईलाज हेतु सीएचसी भेज दिया।
मुजफ्फरनगर सी0ओ ने बताया की आज 11 नवम्बर 26 को सुबह जब मुजफ्फरनगर नयी मंडी पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी तभी सामने से आ रहे एक बाईक को रुकने का ईशारा किया तो वो बाईक सवार बदमाश पुलिस को देखकर वापस भागने लगा तो पुलिस को पीछा करते हुए देख उस बाईक सवार बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग शुरु कर दी तो पुलिस ने आत्मरक्षा व जबाबी कार्यवाही में फायरिंग की तो उस बदमाश की टांग में पुलिस की गोली लगने से लंगड़ा हो गया पुलिस द्वारा घायल अवस्था में गिरफ्तार कर इस बदमाश की चेकिंग की गयी तो इसके कब्जे से 21.5 किलो गांजा,एक अवैध तमंच जिंदा व 0खोका कारतूस बरामद किए गए हैं और इस बदमाश को ईलाज हेतु सीएचसी भेज दिया गया है।
इस बदमाश की पहचान नयी मंडी क्षेत्र के अमित विहार कोंकणा निवासी आशीष पुत्र रामवीर के रूप में हुई है।
इस मौके की रिपोर्ट पेश है ।
दि0-12/11/2026
