September 14, 2026

बुलंदशहर सिकंद्राबाद के गायत्री मंदिर में भाषण संभाषण प्रतियोगिता का कार्यक्रम किया आयोजित*

बुलंदशहर सिकंद्राबाद के गायत्री मंदिर में भाषण संभाषण प्रतियोगिता का कार्यक्रम किया आयोजित*

बुलंदशहर सिकंद्राबाद के गायत्री मंदिर में भाषण संभाषण प्रतियोगिता का कार्यक्रम किया आयोजित ।

बता दें की उ0प्र के जिला बुलंदशहर के तहसील सिकंद्राबाद में पुराने होली मेला रोड़ पर गायत्री नगर में स्थित गायत्री मंदिर में अखिल विश्व गायत्री परिवार सिकंद्राबाद शाखा ने एक विशाल भाषण संभाषण प्रतियोगिता एवं युवा चेतना जागरण मंच का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में आसपास के लगभग 15 से अधिक स्कूलों एवं शिक्षण संस्थानों के लगभग 100 बच्चों ने भाग लिया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मानव में देवत्व का उदय एवं धरती पर स्वर्ग का अवतरण कैसे किया जाए उसके बारे में विस्तृत जानकारी भाषण व संभाषण के माध्यमों से देना था। इसी क्रम में स्कूलों के बच्चों ने अपनी अपनी मधुर वाणी से अपने अपने सुविचार भाषण के माध्यम से प्रस्तुत किये।
इस भाषण संभाषण प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेयताओं को निर्णायकों द्वारा घोषणा की गयी और उसके बाद सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। ओर सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर गायत्री परिवार प्रमुख शैलेश कुमार ने प्रथम उद्धबोधन में कहा की आज समाज में भौतिक संसाधनों की भरमार हुई है लेकिन नैतिक मुल्यों का पतन हुआ है इसलिए युवाओं में नैतिक मुल्यों की पुनः स्थापना एवं देशप्रेम की भावना का विकास का तभी संभव होगा जब इनके विचारों में परिवर्तन हो। यह एक मात्र शुरुआत हे और भविष्य में सतत् क्रार्यक्रम चलते रहेंगे।
इस मौके की रिपोर्ट पेश है।
ब्यूरों-पवन शर्मा क्राईम रिपोर्टर मेरठ मंडल क्षेत्र एस0एन0एल न्यूज़ नेटवर्क बुलंदशहर।
दि0-13/09/2026

More Stories

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.