October 2, 2026

बिना लाइसेंस कबाड़ का खेल या चोरी की गाड़ियों के पार्ट्स का धंधा ? लाला कबाड़ी’ पर उठे गंभीर सवाल, लोले कमानी मिस्त्री की भूमिका भी जांच के घेरे में ।

बिना लाइसेंस कबाड़ का खेल या चोरी की गाड़ियों के पार्ट्स का धंधा ? लाला कबाड़ी’ पर उठे गंभीर सवाल, लोले कमानी मिस्त्री की भूमिका भी जांच के घेरे में ।

बिना लाइसेंस कबाड़ का खेल या चोरी की गाड़ियों के पार्ट्स का धंधा ? लाला कबाड़ी’ पर उठे गंभीर सवाल, लोले कमानी मिस्त्री की भूमिका भी जांच के घेरे में ।

 

*कौशाम्बी*। जनपद में कबाड़ के कारोबार की आड़ में कथित तौर पर चोरी की गाड़ियों को कटवाकर उनके पार्ट्स बेचने के आरोपों ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। चर्चा में आए ‘लाला कबाड़ी’ के बारे में आरोप है कि बिना वैध लाइसेंस के कबाड़ का काम संचालित किया जा रहा है और कथित रूप से चोरी की गाड़ियों को कटवाकर उनके पार्ट्स अलग-अलग जगहों पर बेचे जाते हैं।

मामले में लोले कमानी मिस्त्री की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि वाहनों के पार्ट्स की खरीद-बिक्री के इस कथित खेल में उसकी भी भूमिका हो सकती है। यदि ये आरोप सही हैं तो सवाल उठना स्वाभाविक है कि बिना वैध अनुमति के कबाड़ का कारोबार आखिर किसके संरक्षण में चल रहा है?

सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या संबंधित विभाग को इस कारोबार की जानकारी नहीं है, या फिर जानबूझकर कार्रवाई से दूरी बनाई जा रही है? यदि कबाड़ कारोबारी के पास लाइसेंस और आवश्यक दस्तावेज नहीं हैं तो अब तक जांच क्यों नहीं हुई? वहीं चोरी की गाड़ियों के पार्ट्स की खरीद-बिक्री के आरोपों की भी गंभीरता से जांच की जरूरत है।

चोरी की गाड़ियों के पार्ट्स की जांच से खुल सकता है राज!

यदि पुलिस और संबंधित विभाग कबाड़खाने में मौजूद वाहनों के इंजन, चेसिस और अन्य पार्ट्स के नंबरों का सत्यापन कराए तथा खरीद-बिक्री से जुड़े दस्तावेज और सीसीटीवी फुटेज की जांच करे तो कथित कारोबार की वास्तविक तस्वीर सामने आ सकती है।

फिलहाल ‘लाला कबाड़ी’ और लोले कमानी मिस्त्री को लेकर लगाए जा रहे आरोपों की स्वतंत्र जांच जरूरी है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि आरोपों में कितनी सच्चाई है और यदि नियमों का उल्लंघन हुआ है तो इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

सवाल यह भी है कि बिना लाइसेंस कबाड़ का कारोबार चल रहा है तो जिम्मेदार विभाग की नजर आखिर कब पड़ेगी?

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.