October 2, 2026

गैस कनेक्शन अपडेट के नाम पर साइबर ठगी, चार आरोपी गिरफ्तार 8 मोबाइल फोन और 8 सिम कार्ड बरामद, देश के विभिन्न राज्यों तक फैला था नेटवर्क ।

गैस कनेक्शन अपडेट के नाम पर साइबर ठगी, चार आरोपी गिरफ्तार 8 मोबाइल फोन और 8 सिम कार्ड बरामद, देश के विभिन्न राज्यों तक फैला था नेटवर्क ।

गैस कनेक्शन अपडेट के नाम पर साइबर ठगी, चार आरोपी गिरफ्तार 8 मोबाइल फोन और 8 सिम कार्ड बरामद, देश के विभिन्न राज्यों तक फैला था नेटवर्क ।

 

मुरली सिंह / प्राइम इंडिया न्यूज संवाददाता जामताड़ा :

 

जामताड़ा में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गैस कनेक्शन अपडेट करने के नाम पर लोगों से साइबर ठगी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से आठ मोबाइल फोन और आठ सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों का नेटवर्क देश के विभिन्न राज्यों तक फैला हुआ था। पुलिस अधीक्षक शम्भु कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम में साइबर थाना प्रभारी राजेश मंडल, पुलिस इंस्पेक्टर सुनील टुडू समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल थे। टीम ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के रिंगोचिंगो गांव स्थित सुनील कुमार मंडल के घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया। इसके बाद अमडीहा के पूर्व दिशा में डंगाल स्थित एक अर्धनिर्मित मकान में छापेमारी कर तीन अन्य आरोपियों को पकड़ा गया।गिरफ्तार आरोपियों में सुनील कुमार मंडल (24), ग्राम रिंगोचिंगो, मोहम्मद अबूतालिब अंसारी (40), ऊपर भीठरा, बहादुरुद्दीन अंसारी (28), हेठ भीठरा तथा शमीम अंसारी (28), ऊपर भीठरा शामिल हैं।वही गुरुवार को साइबर थाना में प्रेस वार्ता के दौरान साइबर डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि आरोपी गैस उपभोक्ताओं को कनेक्शन अपडेट करने के नाम पर फोन करते थे। इसके बाद स्क्रीन शेयरिंग एप डाउनलोड करवाकर मोबाइल में मौजूद महत्वपूर्ण जानकारी हासिल कर लेते थे। वहीं बैंक अधिकारी बनकर एटीएम नंबर, सीवीवी और ओटीपी जैसी गोपनीय जानकारी लेकर विभिन्न वॉलेट के माध्यम से रकम अपने खातों में ट्रांसफर करते थे। मामले में साइबर थाना कांड संख्या 61/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और पूर्व की साइबर ठगी की घटनाओं की जानकारी जुटा रही है।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.