September 18, 2026

नवनियुक्त उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता श्रीमती डॉ. रत्ना पांडेय जी के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्र हुए।

नवनियुक्त उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता श्रीमती डॉ. रत्ना पांडेय जी के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्र हुए।

गाजियाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर बुधवार को उस समय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला, जब नवनियुक्त उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता श्रीमती डॉ. रत्ना पांडेय जी के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्र हुए। जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा जी के नेतृत्व में आयोजित स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से डॉ. रत्ना पांडेय का जोरदार अभिनंदन किया।

 

स्वागत समारोह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह और जोश देखते ही बन रहा था। डॉ. रत्ना पांडेय को प्रदेश प्रवक्ता की नई जिम्मेदारी मिलने पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि वह प्रदेश स्तर पर कांग्रेस की आवाज को मजबूती से जनता के बीच रखेंगी।

 

सतीश शर्मा के नेतृत्व में संगठन को धार देने पर जोर

 

जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा जी ने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने और जनता की आवाज को प्रभावी ढंग से सामने रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता डॉ. रत्ना पांडेय जी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके अनुभव और सक्रिय भूमिका से प्रदेश स्तर पर संगठन की आवाज को और मजबूती मिलेगी।

 

स्वागत समारोह में कांग्रेस नेताओं की रही मजबूत मौजूदगी

कार्यक्रम में महिला जिलाध्यक्ष डोली त्यागी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुशांत गोयल, पूर्व महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी, रूबी मलिक, सीमा नाज़रीन, उपाध्याय, हाजी खुर्शीद, सुरेंद्र शर्मा, रियाज सैफी, त्रिलोक भाई, इरफान नेताजी, मामराज, प्रधान जी, उदय सिंह पाल, विकास त्यागी (मुरादनगर), हरेंद्र बाबा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं ने दिया एकजुटता का संदेश

स्वागत कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के उत्साह ने कांग्रेस संगठन के बीच सक्रियता और एकजुटता का संदेश दिया।

जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित यह स्वागत समारोह कांग्रेस कार्यकर्ताओं के उत्साह, संगठनात्मक एकजुटता और नई जिम्मेदारियों के साथ आगे बढ़ने के संकल्प का प्रमुख अवसर बना।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.