September 24, 2026

दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास 17 साल की नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है।

दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास 17 साल की नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है।

दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास 17 साल की नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, सोमवार शाम नाबालिग अपने 17 वर्षीय दोस्त के साथ मंदिर में दर्शन करने पहुंची थी। इसके बाद दोनों पास के आस्था कुंज पार्क में गए, जहां तीन युवक पहुंचे और खुद को पुलिसकर्मी बताकर दोनों को धमकाया।

आरोप है कि तीनों युवकों ने नाबालिग के साथ यौन हिंसा की। पीड़िता के मुताबिक, आरोपियों ने उसके दोस्त को भी अपने कब्जे में रखा था।

दिल्ली पुलिस को सोमवार रात करीब 8:45 बजे PCR कॉल के जरिए कालकाजी मंदिर और इस्कॉन मंदिर के आसपास गैंगरेप की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह एक आरोपी को शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया गया। पुलिस बाकी दो आरोपियों की तलाश कर रही है।

जांच के दौरान पुलिस पार्क और आसपास के इलाकों की CCTV फुटेज खंगाल रही है। घटना के समय पार्क या उसके आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। मामले में POCSO एक्ट समेत संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब सितंबर में दिल्ली में नाबालिगों के खिलाफ यौन अपराध के कई मामले सामने आ चुके हैं। 12 सितंबर को स्वरूप नगर में 14 साल की नाबालिग के साथ गैंगरेप के बाद उसकी हत्या का मामला सामने आया था। वहीं 16 सितंबर को सदर बाजार इलाके में 10 साल की बच्ची के साथ रेप का मामला दर्ज हुआ था।

NCRB के आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2024 में दिल्ली में POCSO एक्ट के तहत 1,553 मामले दर्ज किए गए थे। यानी औसतन हर दिन चार से ज्यादा मामले दर्ज हुए। वर्ष 2025 के आंकड़े अभी जारी नहीं हुए हैं।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.