September 24, 2026

डासना में रामलीला भूमि पूजन पर गूंजा सवाल“ऐसे चौकीदार का क्या फायदा, जो रामधन की सुरक्षा भी न कर पाए?” — सतीश शर्मा

डासना में रामलीला भूमि पूजन पर गूंजा सवाल“ऐसे चौकीदार का क्या फायदा, जो रामधन की सुरक्षा भी न कर पाए?” — सतीश शर्मा

डासना में रामलीला भूमि पूजन पर गूंजा सवाल“ऐसे चौकीदार का क्या फायदा, जो रामधन की सुरक्षा भी न कर पाए?” — सतीश शर्मा

प्रभु श्रीराम से सद्बुद्धि, सद्भावना और देश की खुशहाली की प्रार्थना

डासना। श्री आदर्श रामलीला समिति डासना द्वारा आज रामलीला आयोजन के लिए भव्य भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। वैदिक विधि-विधान के साथ हुए पूजन में प्रभु श्रीराम का स्मरण करते हुए देश की उन्नति, शांति, सद्भावना और जन-जन के जीवन में हर्ष एवं उल्लास की कामना की गई।

कार्यक्रम में मौजूद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश शर्मा ने अपने संबोधन में तीखे अंदाज में कहा कि प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि “ऐसे चौकीदार का क्या फायदा, जो रामधन की सुरक्षा भी न कर पाए। प्रभु श्रीराम उन्हें सद्बुद्धि दें, सद्भावना दें और देश की जनता के जीवन में खुशहाली लाएं।”

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम केवल आस्था के प्रतीक नहीं, बल्कि मर्यादा, न्याय, सत्य और जनकल्याण के आदर्श हैं। रामलीला के माध्यम से समाज में इन्हीं मूल्यों को मजबूत करने और आपसी भाईचारे का संदेश देने की आवश्यकता है।

भूमि पूजन कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष रघुराज सिंह चौहान, सचिव श्याम पोरवाल, संरक्षक संजीव मित्तल, राजीव शर्मा, सुनील मित्तल, अश्वनी शर्मा, सभासद सत्येंद्र चौहान, देवदत्त शर्मा, पन्नालाल शर्मा, आशुतोष गुप्ता मीडिया प्रभारी बृजमोहन सिंह, सिंह राज, दीपक गोयल, दीपक, शरद शर्मा सहित समिति के तमाम पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

 

रामलीला भूमि पूजन से डासना में धार्मिक उत्सव का शंखनाद

 

समिति पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि रामलीला के माध्यम से प्रभु श्रीराम के आदर्शों, सामाजिक सद्भाव और भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.