₹2000 से ऊपर UPI पर 0.4% MDR के विरोध में कांग्रेस ने सांसद अतुल गर्ग के आवास पर दिया ‘रिटर्न गिफ्ट’ ।

₹2000 से ऊपर UPI पर 0.4% MDR के विरोध में कांग्रेस ने सांसद अतुल गर्ग के आवास पर दिया ‘रिटर्न गिफ्ट’ ।
व्यापारियों पर अतिरिक्त लागत के मुद्दे को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शनात्मक विरोध, प्रधानमंत्री के नाम पूजा सामग्री व फल भेंट
गाजियाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी एवं महानगर कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद के संयुक्त तत्वावधान में जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा एवं महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने गाजियाबाद सांसद अतुल गर्ग के निवास पर पहुंचकर प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी के जन्मदिन के अवसर पर प्रतीकात्मक रूप से पूजा सामग्री फल फ्रूट आदि‘रिटर्न गिफ्ट’ सौंपा।
कांग्रेस नेताओं ने ₹2,000 से अधिक के चुनिंदा UPI व्यापारी लेन-देन पर प्रस्तावित 0.4 प्रतिशत MDR के विरोध को दर्ज कराने के लिए पूजा सामग्री, फल-फ्रूट सहित करीब ₹2,000 से अधिक मूल्य की सामग्री सांसद के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजी। सांसद अतुल गर्ग की ओर से सुनील जी ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल से यह सामग्री प्राप्त की।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर आम जनता और व्यापारियों को UPI व्यवस्था के संबंध में जो नया शुल्क ढांचा मिला है, उसके जवाब में यह कांग्रेस का ‘रिटर्न गिफ्ट’ है। कांग्रेस का कहना है कि छोटे और मध्यम व्यापारियों के लिए अतिरिक्त भुगतान-प्रसंस्करण लागत उनके सीमित मार्जिन पर असर डाल सकती है, विशेषकर त्योहारी खरीदारी के मौसम में।
जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा कि दीपावली, दशहरा और नवरात्र जैसे प्रमुख त्योहारों के दौरान बाजारों में बड़े पैमाने पर खरीदारी होती है। एक तरफ तो देश को डिजिटल बनाने की तरफ ले जा रहे हैं दूसरी तरफ डिजिटल पेमेंट पर अतिरिक्त एमडीआर टैक्स लगाया जा रहा है ऐसे समय में डिजिटल भुगतान से जुड़ी अतिरिक्त व्यापारी लागत को लेकर व्यापारियों की चिंताओं को सरकार को गंभीरता से सुनना चाहिए।
महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव ने कहा कि कांग्रेस व्यापारियों की उन चिंताओं को सामने ला रही है, जिनमें UPI भुगतान की लागत, व्यापारिक मार्जिन और डिजिटल भुगतान की निरंतरता प्रमुख मुद्दे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को व्यापारियों के साथ संवाद कर ऐसा रास्ता निकालना चाहिए जिससे डिजिटल भुगतान व्यवस्था मजबूत भी रहे और व्यापारियों पर अनावश्यक लागत का दबाव भी न पड़े।
कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा कि व्यापारिक संगठनों की ओर से नए MDR ढांचे को लेकर आपत्तियां सामने आई हैं और कुछ व्यापारियों ने डिजिटल भुगतान को लेकर अपनी नाराजगी सार्वजनिक रूप से व्यक्त की है।
गौरतलब है कि उपलब्ध सरकारी जानकारी के अनुसार नया MDR ढांचा 15 अक्टूबर 2026 से लागू होगा। ₹2,000 तक के व्यापारी UPI लेन-देन तथा निर्धारित छोटे व्यापारियों की श्रेणियां MDR से बाहर रहेंगी और सरकार के अनुसार लगभग 96 प्रतिशत P2M लेन-देन अप्रभावित रहेंगे।
इस अवसर पर पूर्व गाजियाबाद विधानसभा प्रत्याशी सुशांत गोयल, पूर्व महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी, अब्दुल कबीर साहिब, रूबी मलिक, मोहम्मद सफदर, इमरान खान, सोहेल सैफी, सविता जायसवाल, जितेंद्र शर्मा, रियाज सैफी, आचार्य विकास त्यागी, एडवोकेट चंद्रपाल, रिजवान मलिक, नेताजी इरफान, नवाब अहमद, आशुतोष गुप्ता (मीडिया प्रभारी), तरुण शर्मा एडवोकेट, आशीष वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
