October 2, 2026

हाथ में देसी कट्टा और चेहरे पर टशन: परबत्ता थाना क्षेत्र के गरैया वार्ड 8 से वायरल हुई युवक की फोटो*

हाथ में देसी कट्टा और चेहरे पर टशन: परबत्ता थाना क्षेत्र के गरैया वार्ड 8 से वायरल हुई युवक की फोटो*

हाथ में देसी कट्टा और चेहरे पर टशन: परबत्ता थाना क्षेत्र के गरैया वार्ड 8 से वायरल हुई युवक की फोटो ।

रामचंद्र सिंह / भागलपुर।

 

नवगछिया के परबत्ता थाना क्षेत्र स्थित गरैया गांव में सोशल मीडिया पर एक युवक की हथियार के साथ तस्वीर वायरल होने का मामला प्रकाश में आया है। वायरल फोटो में युवक हाथ में एक देसी कट्टा लिए हुए साफ नजर आ रहा है। इस तस्वीर के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और स्थानीय स्तर पर सुरक्षा को लेकर कई तरह के सवाल खड़े होने लगे हैं।मिली जानकारी के अनुसार,वायरल तस्वीर में दिख रहा युवक परबत्ता थाना क्षेत्र के गरैया (वार्ड संख्या 8) निवासी उमेश यादव का पुत्र चंदन यादव बताया जा रहा है। तस्वीर में युवक बेहद सामान्य तरीके से कैमरे के सामने पोज देते हुए हाथ में अवैध हथियार (कट्टा) थामे हुए है। जैसे ही यह फोटो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और स्थानीय ग्रुप्स में वायरल हुई, यह चर्चा का विषय बन गई।

 

कानून को ठेंगा दिखाने की कोशिश:स्थानीय लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया पर इस तरह अवैध हथियारों का प्रदर्शन करना कानून व्यवस्था को सीधे तौर पर चुनौती देना है। इससे न सिर्फ युवाओं में गलत संदेश जाता है, बल्कि क्षेत्र में भय का माहौल भी बनता है। पुलिस प्रशासन द्वारा सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन को लेकर लगातार सख्त चेतावनी दिए जाने के बावजूद इस तरह के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।पुलिस सूत्रों के अनुसार,मामले की गंभीरता को देखते हुए फोटो की सत्यता और युवक की पहचान की पुष्टि की जा रही है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून के उल्लंघन और अवैध हथियार रखने के मामले में युवक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जल्द ही उसके ठिकानों पर छापेमारी कर सकती है। हालांकि एस वायरल फोटो की पुष्टि रफ्तार मीडिया नहीं करती है।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.