September 18, 2026

शिव मन होटल कुलेसरा मे रहा तथा होटल मालिक कृष्ण सिरोही व अंजली सिरोही को समस्त बाते बता दी। होटल मालिक ने 9,000/- रूपये माहवार में खाना व कमरा दिया। फरवरी किराया अदा किया।

शिव मन होटल कुलेसरा मे रहा तथा होटल मालिक कृष्ण सिरोही व अंजली सिरोही को समस्त बाते बता दी। होटल मालिक ने 9,000/- रूपये माहवार में खाना व कमरा दिया। फरवरी किराया अदा किया।

सेवा में,

श्रीमान पुलिस कमिश्नरेट

गाजियाबाद

श्रीमान जी,

निवेदन यह है कि प्रार्थी वासनी हाऊसिंग वॉर्ड सं0-2 थाना कुडी जोधपुर का रहने वाला है तथा सूरजपुर, ग्रेटर नोएडा, गौतमबुद्ध नगर में रहकर इलैक्ट्रोनिक्स का शोरूम चलाता था। लेकिन कैंसर से पीड़ित होने के कारण समस्त कार्य बन्द हो गया परिवार ने भी साथ नहीं दिया। मजबूरवश मैक्स हॉस्पिटल नोएडा में ईलाज कराने जाना पड़ा। दिनांक 08.12.2025 को मैक्स हॉस्पिटल आया तथा 5 दिन रेडियो थेरेपी करानी थी तो मजबूरवश शिव मन होटल कुलेसरा मे रहा तथा होटल मालिक कृष्ण सिरोही व अंजली सिरोही को समस्त बाते बता दी।

होटल मालिक ने 9,000/- रूपये माहवार में खाना व कमरा दिया। फरवरी किराया अदा किया। उसके उपरान्त होटल मालिक ने सहानुभूति दिखाते हुये रिसेप्शनिष्ट की नौकरी दे दी। प्रार्थी ने दिनांक 10.03.2026 से 25.07.2026 तक रिसेप्शनिष्ट की नौकरी की तथा अपनी जमापूंजी से 1,10,000/- रूपये उधार होटल मालिक को दिये। अब ये लोग प्रार्थी को ब्लैकमेल करने लगे तथा 4,00,000/- रूपये की मांग करने लगे। प्रार्थी का समस्त सामान व नगद धनराशि 27,400/- रूपये भी इनके पास है। प्रार्थी का सामान 6 जोड़ी कपड़े, कम्प्यूटर, प्रिंटर, मोबाईल चार्जर, आधार कार्ड, लाईसेन्स, वोटर आई.डी. कार्ड व ए.सी. व आई-10 कार जिसका रजिस्ट्रेशन नं0- UP16AV7326 भी इनके पास है जो ये नहीं दे रहे है तथा होटल से निकलने भी नहीं देते। मजबूरवश दिनांक 25.08.2026 को प्रार्थी ये बहाना बनाकर निकला कि पैसों का इन्तेजाम करता हूँ। इन लोगों ने षडयन्त्र रचकर प्रार्थी की धनराशि व प्लाट के कागज अपने कब्जे में ले रखे है तथा प्लाट नाम कराने को दबाव बनाते हैं। प्रार्थी की बिमारी का फायदा उठाकर कृष्ण सिरोही व अंजली सिरोही, प्रार्थी का सब कुछ हड़प करना चाहते हैं। प्रार्थी का रहने के लिये रूम नं0-203 दिया था। इन लोगों के स्थानीय पुलिस से सम्बन्ध है तथा धमकी देते हैं कि पुलिस भी हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकती। प्रार्थी को एक माह से बंधी बना रखा था। भयभीतवश स्थानीय थाने में भी नहीं गया तथा प्रार्थी की गाड़ी भी तोड़ रखी है। दिनांक 29.08.2026 को प्रार्थी चौकी पर गया तो चौकी इंचार्ज मनमोहन सिंह व्यस्त होने के कारण 30.8.26 को 11 बजे बुलाया प्रार्थी 11 बजे चौकी पहुंच गया लेकिन चौकी के नजदीक नहर में घटना घटित होने के कारण लगभग 2:30 बजे चौकी पर पुलिस आई पूरी चौकी खाली थी। चौकी इंचार्ज ने उक्त कार्य न कर चौकी पर मौजूद जयवीर भड़ाना ने कृष्ण सिरोही व उसके आए व्यक्तियों से बातचीत की तथा प्रार्थी से कहा कि आपस में फैसला कर लो कृष्ण सिरोही के होटल में ईकोटेक तृतीय कुलेसरा चौकी के पुलिसकर्मी रुकते हैं तथा कृष्ण सिरोही की चौकी में पूर्ण दबंग स्थिति थी। थोड़ी देर में कृष्ण सिरोही की पत्नी अंजलि सिरोही भी आ गई तथा प्रार्थी के साथ अभद्र व्यवहार करने लगी। प्रार्थी के अधिवक्ता भी प्रार्थी के साथ मौजूद थे तो प्रार्थी अपने अधिवक्ता के साथ थाने जाने लगा तो होटल में रिसेप्शनिस्ट का कार्य करने वाली नाबालिक लड़की पायल प्रार्थी को गाड़ी से बाहर खींचने लगी तथा चौकी पर पूर्ण दबंग स्थिति कृष्ण सिरोही व अंजलि सिरोही व उसके साथ आये देवेंद्र त्यागी, भूषण शर्मा, कालू राघव व्यक्तियों की थी। जयवीर भड़ाना एस0आई0 ने तब भी इन लोगों को नहीं धमकाया मजबूर वंश थाने में पहुंचे तथा थाना अध्यक्ष को समस्त बातें बतायी लेकिन उसके उपरांत भी जयवीर भड़ाना को ही जांच करने को कहा। प्रार्थी ने कहा कि थाने पर न्याय नहीं होगा उसके उपरांत प्रार्थी की कुछ नहीं सुनी तथा थाने पर आने को अगले दिन कहा लेकिन प्रार्थी को थाने से कोई फोन नहीं आया दिनांक 1.9.2026 को करीब 2 बजे दिन में थाने पहुंचा तो कृष्ण सिरोही, देवेंद्र त्यागी, नायक चंद, अंजलि सिरोही, पायल फिर थाने में दबाव बनाने लगे तथा थाने में मौजूद प्रेम सिंह ने कहा की चौकी चले जाना तुम्हारी गाड़ी भी वही मंगा ली है तथा कपड़े व सामान भी चौकी से ले लेना। प्रार्थी ने थाने में सामान लाने को कहा तो फर्जी प्रार्थना पत्र पायल रिसेप्शनिस्ट से दिलाए जाने का दबाव बनाने लगे तथा स्थानीय पुलिस भी प्रार्थी का सब कुछ हड़प करने में कृष्ण सिरोही का पूर्ण साथ दे रही है। कृष्ण सिरोही ने अपनी रिसेप्शनिस्ट पायल को यह लालच दे रखा है कि ₹200000 दूंगा तो प्रार्थी के विरुद्ध झूठे कथन बोल तथा झूठी रिपोर्ट लिखा। जिसके साक्ष्य प्रार्थी के पास मौजूद है। प्रार्थी की गाड़ी चौकी में नहीं है तथा सामान भी चौकी में मौजूद नहीं है। यह सभी लोग होटल में रहते हैं तथा अनैतिक कार्य भी उक्त होटल में हाता है जिस कारण स्थानीय पुलिस का संरक्षण इनको प्राप्त है। कृष्ण सिरोही पूर्व में सूरजपुर होटल खोलकर अवैध कार्य करके वहां से भागा है तथा हल्दानी में होटल खोलकर उक्त कार्य किया है। दिनांक 10.09.2026 को प्रार्थी एस0पी0 आफिस गया तो एस0पी0 आफिस में बैठे पेशगार ने प्रार्थी को चौकी भेज दिया। प्रार्थी चौकी 11:00 बजे पहुँच गया फिर दरोगा ने प्रार्थी को 5:00 बजे बुलाया। होटल मालिक व उसके साथी चौकी मे धमकी देने लगे कि जान से मार देगें तथा वो लोग मारपीट करने लगे तो चौकी पर मौजूद दरोगा ने होटल मालिक से कहा बाहर मारना यहां मत मारो तथा चौकी पर अन्य मौजूद पुलिसकर्मी होटल मालिक के साथ मिलकर प्रार्थी की हत्या कराना चाहते है तथा होटल मालिक कहने लगा कि 10 लाख रूपये भी खर्च हो जायेगें तो कोई दिक्कत नही है ना तेरा सामान दूंगा ना तेरी गाडी दूंगा। दिनांक 11.09.2026 को सुबह 11:30 बजे अवंतिका मार्केट शाहबेरी गाजियाबाद के सामने मोटरसाईकिल में कृष्ण सिरोही के किसी परिचित ने टक्कर मारी मोटरसाईकिल क्षतिग्रस्त हो गयी व शरीर पर चोटे आयी है तथा गाड़ी रोककर कहने लगा कि होटल मालिक से टकराता है जान से मरवा देगे यहां से भाग जा नही तो तेरी लाश को भी उठाने वाला नही मिलेगा।

 

अतः श्रीमान जी से प्रार्थना है कि कृष्ण सिरोही, अंजली सिरोही, पायल, भूषण शर्मा, कालू राघव, देवेन्द्र त्यागी शिवमन कुलेसरा, ग्रेटर नोएडा, के विरूद्ध गाड़ी छिनने व सामान हड़पने व जमीन के कागज कब्जे में लेकर प्लाट पर कब्जा करने व धनराशि हड़प करने व जान से मारने की नियत से मोटरसाईकिल में टक्कर मारने व गम्भीर चोट पहुँचाने का मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही करे।

 

दिनांक:- 14-9-26

प्रार्थी

 

राकेश कुमार सिंह पुत्र विनय प्रताप सिंह

निवासी वासनी हाऊसिंग वार्ड संख्या-2,

थाना कुडी जोधपुर,

हाल निवासी सूरजपुर ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्धनगर

मोबाइल नम्बर 8700778819

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.