September 27, 2026

शाहरुख खान की संपत्ति में इतनी बड़ी गिरावट की खबर पर आपकी क्या राय है?

शाहरुख खान की संपत्ति में इतनी बड़ी गिरावट की खबर पर आपकी क्या राय है?

शाहरुख खान भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के सबसे अमीर अभिनेताओं में से एक हैं। भारत में वे इस मामले में नंबर 1 पर हैं। लेकिन उनकी संपत्ति में इस साल भारी गिरावट आई है। जानकर हैरानी होगी कि शाहरुख खान की जितनी संपत्ति कम हुई है, उतनी संपत्ति तो अक्षय कुमार के पास है ही नहीं। रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल शाहरुख खान की संपत्ति में 2500 करोड़ रुपये की कमी आई है। वहीं, अक्षय कुमार के पास 2000-2500 करोड़ रुपये के आसपास की संपत्ति है। अगर अक्षय कुमार की संपत्ति में 2500 करोड़ रुपये की गिरावट आती, तो उनकी पूरी संपत्ति ही खत्म हो जाती।

 

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 में शाहरुख खान अभिनेताओं के मामले में नंबर 1 पर हैं। उनके पास अभी 10,000 करोड़ रुपये की संपत्ति है। लेकिन पिछले साल उनके पास 12,490 करोड़ रुपये की संपत्ति थी। यानी शाहरुख खान की संपत्ति में लगभग 2500 करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

 

हालांकि, शाहरुख खान की संपत्ति में इतनी बड़ी गिरावट के बावजूद सलमान खान उन्हें पीछे नहीं छोड़ पाए हैं। सलमान खान के पास अभी 3000 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

 

⭐शाहरुख खान की संपत्ति में इतनी बड़ी गिरावट की खबर पर आपकी क्या राय है?

 

#shahrukhkhan #salmankhan #akshaykumar #celebrityupdate

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.