September 30, 2026

पूर्व चेयरमैन सफाई कर्मचारी आयोग दिल्ली सरकार गहलोत जी का जीवन का सफरनामा बॉलीवुड से लेकर समाज सेवा तक !

पूर्व चेयरमैन सफाई कर्मचारी आयोग दिल्ली सरकार गहलोत जी का जीवन का सफरनामा बॉलीवुड से लेकर समाज सेवा तक !

संजय गहलोत जी का जीवन का सफरनामा बॉलीवुड से लेकर समाज सेवा तक !

*एक सपना… एक अवसर… और आप सभी का आशीर्वाद*🙏

मेरे जीवन के सफर में कुछ ऐसे अवसर आये हैं, जिन्हें मैंने हमेशा अपने दिल के करीब रखा है।ट्रेड यूनियन में समाज सेवक के रूप में कार्य करने से पहले सन 1990 के दशक में मुम्बई में कुछ समय फ़िल्म इंडस्ट्री में रहकर अनुभव प्राप्त किया । इसी के मद्देनज़र फ़िल्म

“Reporting Live” में मुझे District Magistrate (DM) का एक महत्वपूर्ण और नकारात्मक किरदार निभाने का अवसर मिला।

इस भूमिका में मुझे फिल्म की मुख्य कलाकार परिणीति चोपड़ा (वर्तमान में बी जे पी के नेता राघव चड्ढा की पत्नी )के साथ आमने-सामने बैठकर शूटिंग करने का अवसर मिला। मेरे लिए यह केवल एक फिल्म में काम करना नहीं था, बल्कि एक अनोखा और अद्भुत क्षण था । इस क्षेत्र में अपने अभिनय का अनुभव लेने और एक नई पहचान बनाने का यादगार अवसर था।

मैं अपने समस्त समाज, अपने साथियों, मित्रों और शुभचिंतकों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने हमेशा मुझे अपना प्यार, विश्वास और आशीर्वाद दिया।

आप सबके इसी स्नेह और आशीर्वाद ने मुझे जीवन में लगातार कुछ नया करने की प्रेरणा दी है। 🙏

अब यह बताते हुए मुझे खुशी हो रही है कि “Reporting Live” 9 अक्टूबर-2026 को Netflix पर रिलीज़ होने जा रही है।

आप सभी से आग्रह है कि फिल्म को जरूर देखें और मेरे इस छोटे से प्रयास को अपना प्यार एवं आशीर्वाद दें।

आपका प्यार और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। 🙏

आपका सेवक:

संजय गहलोत

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.