भाजपा जोन्हा मंडल कार्यालय में गुरुवार को मंडल अध्यक्ष बसंत कुमार सुंडी की अध्यक्षता में बैठक हुई, नवंबर को मोरहाबादी पहुंचेंगे भाजपा कार्यकर्ता !

2 नवंबर को मोरहाबादी पहुंचेंगे भाजपा कार्यकर्ता
संवाददाता- अहमद कुरैशी
अनगड़ा: भाजपा जोन्हा मंडल कार्यालय में गुरुवार को मंडल अध्यक्ष बसंत कुमार सुंडी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें 2 नवंबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई।बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल होने का संकल्प लिया। झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह बैठक प्रभारी रणधीर कुमार चौधरी ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि संगठन से ही संगठन मजबूत होता है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ संगठन के लिए काम करने का आह्वान किया। बैठक में जोन्हा मंडल प्रभारी सह अनगड़ा पश्चिमी जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा और रांची जिला मीडिया प्रभारी रामसाय मुंडा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनके अलावा उपाध्यक्ष रामदास बेदिया, मंडल मीडिया प्रभारी मनोज कुमार बेदिया, विनोद भोक्ता, कोषाध्यक्ष भानु भोक्ता, लालू उरांव, महामंत्री महेंद्र महतो, उपाध्यक्ष बाबूलाल बड़ाईक, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ से रतनलाल दूबे और राकेश दूबे, जीतूराम महतो, जियालाल बेदिया, नेपाल बेदिया, उमाशंकर बेदिया, आनंद कुमार प्रजापति, बलराम स्वर्णकार और प्रभुनाथ शर्मा सहित मंडल के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।अंत में रामदास बेदिया ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इसके साथ ही बैठक का समापन हुआ।
