October 31, 2026

दो चम्मच छोले की कीमत चुकानी पड़ी जान देकर ! मामूली कहासुनी ने लिया खूनी रूप, चाकू से गोदकर प्राइवेट ड्राइवर की हत्या !

दो चम्मच छोले की कीमत चुकानी पड़ी जान देकर ! मामूली कहासुनी ने लिया खूनी रूप, चाकू से गोदकर प्राइवेट ड्राइवर की हत्या !

दो चम्मच छोले की कीमत चुकानी पड़ी जान देकर! मामूली कहासुनी ने लिया खूनी रूप, चाकू से गोदकर प्राइवेट ड्राइवर की हत्या !

 

दिल्ली में छोटी-सी बात पर खूनी खेल! छोले-भटूरे की दुकान पर हुआ विवाद बना मौत की वजह, 35 वर्षीय संदीप वाल्मीकि ने अस्पताल में तोड़ा दम; आरोपी दुकानदार चिंटू गुप्ता गिरफ्तार।

प्राइम इंडिया न्यूज़ संवाददाता अजीत कुमार दिल्ली ।

 

 

राजधानी दिल्ली में गुस्से और हिंसा की एक ऐसी खौफनाक तस्वीर सामने आई है, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। जिस बात को कुछ मिनटों की कहासुनी से खत्म किया जा सकता था, उसी मामूली विवाद ने एक परिवार की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। निहाल विहार के संडे मार्केट में ज्वालापुरी नाले के पास छोले-भटूरे की दुकान पर अतिरिक्त छोले मांगने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया और 35 वर्षीय प्राइवेट ड्राइवर संदीप वाल्मीकि की जान चली गई।

 

मिली जानकारी के अनुसार, संदीप वाल्मीकि छोले-भटूरे खाने पहुंचे थे। आरोप है कि उन्होंने दुकानदार से कुछ अतिरिक्त छोले मांगे, जिसको लेकर विक्रेता चिंटू गुप्ता के साथ कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और आरोपी ने कथित तौर पर संदीप पर चाकू से कई वार कर दिए। अचानक हुए हमले में संदीप गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

घायल अवस्था में उन्हें संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर उपचार के लिए पंजाबी बाग स्थित महाराजा अग्रसेन अस्पताल रेफर किया गया। वहां चिकित्सकों की निगरानी में करीब दो दिन तक उनका उपचार चला, लेकिन जिंदगी की जंग लड़ते हुए आखिरकार संदीप ने दम तोड़ दिया।

 

घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी चिंटू गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। संदीप की मौत के बाद पुलिस ने मामले में BNS की धारा 103 (हत्या) भी जोड़ दी है। अब इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच जारी है।

 

एक्स्ट्रा छोले की मांग पर इतना बड़ा खूनी अंजाम! यह घटना समाज के सामने कई गंभीर सवाल छोड़ गई है। आखिर मामूली विवादों में लोगों का गुस्सा इतना बेकाबू क्यों हो जाता है कि बात सीधे चाकू और हत्या तक पहुंच जाती है? एक परिवार का सदस्य दुनिया से चला गया, परिवार की उम्मीदें उजड़ गईं। जरूरत इस बात की है कि ऐसे मामलों में कानून के तहत सख्त कार्रवाई हो, ताकि छोटी-छोटी बातों पर किसी की जिंदगी छीनने की प्रवृत्ति पर लगाम लग सके।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.