दुर्गा पूजा को लेकर अनगड़ा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सम्पन्न । दुर्गा पूजा में हुड़दंग पर सख्ती, अफवाहों से बचने की अपील ।

दुर्गा पूजा को लेकर अनगड़ा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सम्पन्न । दुर्गा पूजा में हुड़दंग पर सख्ती, अफवाहों से बचने की अपील ।
अनगड़ा : दुर्गा पूजा के दौरान क्षेत्र में विधि-व्यवस्था और आपसी सौहार्द बनाए रखने को लेकर सोमवार को अनगड़ा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई।अध्यक्षता सिल्ली डीएसपी मनीष चंद्र लाल ने की। बैठक में लोगों ने पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाने का भरोसा दिलाते हुए प्रशासन को कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए।डीएसपी मनीष चंद्र लाल ने कहा कि जिला प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए पूजा मनाएं।
ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे किसी की भावना आहत हो।उन्होंने अफवाहों से सावधान रहने और किसी भी सूचना की सत्यता की जांच के बाद ही विश्वास करने की अपील की। संदिग्ध या भ्रामक सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को जानकारी देने को कहा।अंचलाधिकारी राजू कमल ने कहा कि अफवाह फैलाकर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने, इंटरनेट मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने और डीजे पर उत्तेजक गाने बजाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बीडीओ जयपाल सोय ने पूजा समितियों को पंडालों में सुरक्षा के लिए सदस्यों को पुलिस-प्रशासन के संपर्क में रहने और सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान नशापान पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नशे में हुड़दंग करने वालों से प्रशासन सख्ती से निपटेगा। बैठक का संचालन थाना प्रभारी गौतम रजवार ने किया, जबकि समापन अंचलाधिकारी राजू कमल ने किया। मौके पर प्रमुख दीपा उरांव, पुलिस इंस्पेक्टर रविंद्र नाथ सिंह, एसआई दिवाकर कुमार, एएसआई सचिन लकड़ा, एसआई त्रृषि मुंडा, एएसआई विजय दास सहित नीलकंठ चौधरी, सिकन्दर अंसारी, अजय महतो, रामकृष्ण चौधरी, भोला महतो, आलम अंसारी, मुमताज खान, रामपादो महतो, हिमांशु शेखर चौधरी, मुन्ना कुमार मुण्डा, सखीचन्द महतो, सुरज महतो, सुधांशु महतो, मण्टु महतो, संगीता कैथा,तिवारी भोगता, अजय भोगता, शम्भु नाथ भोगता, पंसस मदरा मुण्डा,अशोक कुमार महतो सहित समाजसेवी एवं गणमान्य लोग मौजूद थे।
