October 6, 2026

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बुधवार को सेवा संकल्प अभियान में गुरुग्राम पहुंचेंगे ।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बुधवार को सेवा संकल्प अभियान में गुरुग्राम पहुंचेंगे ।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को सेवा संकल्प अभियान में गुरुग्राम पहुंचेंगे

 

बुधवार को ‘सेवा ज्योति यात्रा’ कार्यक्रम में होंगे अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

 

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में होगा कार्यक्रम

 

महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती उद्यान (लेजर वैली), पार्किंग में सात को होगा कार्यक्रम

 

कार्यक्रम के उपरांत जिला की चारों विधानसभा के लिए मशाल यात्रा रवाना होगी।

 

 

फतह सिंह उजाला

गुरुग्राम 5 अक्टूबर। सेवा संकल्प अभियान के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत गुरुग्राम जिला में 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा’ कार्यक्रम आयोजित होगा। भारत के गृह मंत्री श्री अमित शाह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समारोह की अध्यक्षता करेंगे। इसी कड़ी में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने गुरूकमल में तैयारियों का जायजा लिया। इस मौके पर केन्द्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत, संगठन महामंत्री पवन राणा, केन्द्रीय संसदीय बोर्ड सदस्या सुधा यादव भी मौजूद रही ।

डीसी उत्तम सिंह ने आयोजन की जानकारी दी। उन्होंने सोमवार की शाम लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजन को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों, यात्रा के रूट, सुरक्षा, यातायात, पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती उद्यान (लेजर वैली) में सात अक्टूबर बुधवार की सुबह 10 बजे आरंभ होगा। इस कार्यक्रम के उपरांत जिला की चारों विधानसभा के लिए मशाल यात्रा भी रवाना होगी। इस आयोजन में गुरुग्राम के साथ फरीदाबाद, पलवल, नूंह, रेवाड़ी व झज्जर जिला से भी जनभागीदारी होगी।

 

डीसी उत्तम सिंह ने अधिकारियों को यात्रा के रूट पर सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, साफ-सफाई तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ अपनी तैयारियां पूरी करें।

उल्लेखनीय है कि सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहा है। अभियान के तहत सेवा, जागरूकता, जनभागीदारी और विकास से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। सेवा ज्योति कलश यात्रा भी इसी अभियान का हिस्सा है।

 

इस अवसर पर एडीसी सोनू भट्ट, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की प्रशासक वैशाली सिंह, डीसीपी संदीप, एसडीएम बादशाहपुर संजीव सिंगला, एसडीएम गुरुग्राम हितेंद्र कुमार, एसडीएम पटौदी दिनेश लुहाच, जिला परिषद के सीईओ सुमित कुमार, सीटीएम ज्योति नागपाल, एसीपी तथा डीडीपीओ नवनीत कौर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.