October 2, 2026

दिनदहाड़े मिट्टी माफिया द्वारा अवैध खनन, सेक्टर 8 ई में सागर की जेसीबी कर रही है गड्ढे ।  

दिनदहाड़े मिट्टी माफिया द्वारा अवैध खनन, सेक्टर 8 ई में सागर की जेसीबी कर रही है गड्ढे ।  

*दिनदहाड़े मिट्टी माफिया द्वारा अवैध खनन, सेक्टर 8 ई में सागर की जेसीबी कर रही है गड्ढे*

********

अजीत कुमार शर्मा

यमुना प्राधिकरण और कमिश्नरेट पुलिस की नाक के नीचे मिट्टी माफिया द्वारा अवैध रूप से दिनदहाड़े मिट्टी खनन किया जा रहा है। प्राधिकरण अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हुए हैं तो पुलिस ने आंखें मूंद ली हैं।

क्या यमुना प्राधिकरण के अधिकारी अपने क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन करा रहे हैं? यह बात सही न भी हो तो भी अपने क्षेत्र में दिनदहाड़े हो रहे मिट्टी खनन को लेकर उनके द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर 8 ई में आजकल अवैध मिट्टी खनन धड़ल्ले से चल रहा है। पहले मिट्टी माफिया के ट्रक डंफर और जेसीबी रात्रि में अवैध खनन करते थे और प्राधिकरण के सुरक्षा कर्मियों के आने पर भाग खड़े होते थे। अब उनका हौंसला इस कदर बढ़ गया है कि अवैध मिट्टी खनन दिनदहाड़े किया जा रहा है और प्राधिकरण के सुरक्षा कर्मियों के रोकने से भी उनपर कोई असर नहीं पड़ रहा है। यह अवैध मिट्टी खनन जेवर थाना क्षेत्र के गांव चांचली और दयोरार के बीच रास्ते पर सेक्टर 8 ई में हो रहा है। मिट्टी माफिया ने इस सेक्टर की भूमि को अवैध मिट्टी खनन से कई फुट नीचे पहुंचा दिया है। बताया गया है कि जेवर थाना और थोरा चौकी पुलिस तथा 112 पर फोन करने का भी कोई फायदा नहीं होता है।इस संबंध में जिला खनन अधिकारी उत्कर्ष त्रिपाठी ने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।(नेक दृष्टि)(ऐसे ही अन्य समाचारों आलेख के लिए हमारी वेबसाइट देखें)

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.