September 25, 2026

गाजियाबाद के जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा एवं महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव के नेतृत्व में पहुंचे कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की भागीदारी ।

गाजियाबाद के जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा एवं महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव के नेतृत्व में पहुंचे कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की भागीदारी ।

लखनऊ/गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय श्री अजय राय जी के आह्वान पर प्रदेश भर के जिला एवं महानगर कांग्रेस अध्यक्षों, फ्रंटल संगठनों के अध्यक्षों, पदाधिकारियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने तथा फांसी की सजा देने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया।

इस विरोध प्रदर्शन में गाजियाबाद से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री सतीश शर्मा अपनी जिला कमेटी के पदाधिकारियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ लखनऊ पहुंचे। वहीं महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री वीर सिंह जाटव भी अपनी महानगर कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन में शामिल हुए।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार विरोध दर्ज कराया। प्रदेशभर से पहुंचे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की तथा चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर विरोध जताया।

गाजियाबाद के जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा एवं महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव के नेतृत्व में पहुंचे कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की भागीदारी ने प्रदेश स्तरीय विरोध प्रदर्शन में गाजियाबाद कांग्रेस की उपस्थिति दर्ज कराई।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र और निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज उठाती रहेगी तथा अपने लोकतांत्रिक अधिकारों के तहत संघर्ष जारी रखेगी।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.