September 25, 2026

नाबालिग साथी भी पकड़ा गया, वारदात की स्कूटी-2 मोबाइल और पहने कपड़े बरामद

नाबालिग साथी भी पकड़ा गया, वारदात की स्कूटी-2 मोबाइल और पहने कपड़े बरामद

पांडव नगर में झपटमारी का पर्दाफाश, 22 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग साथी भी पकड़ा गया, वारदात की स्कूटी-2 मोबाइल और पहने कपड़े बरामद

प्राइम इंडिया न्यूज संवाददाता अजीत कुमार दिल्ली ।

पूर्वी दिल्ली। थाना पांडव नगर पुलिस ने झपटमारी की वारदात का खुलासा करते हुए 22 वर्षीय आरोपी तनुज को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके एक नाबालिग साथी को भी पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी, दो मोबाइल फोन और घटना के समय पहने गए कपड़े बरामद किए गए हैं।

 

पुलिस के अनुसार बरामद मोबाइल फोन में से एक चोरी का निकला, जिसके आधार पर थाना पांडव नगर में दर्ज एक अन्य चोरी के मामले का भी खुलासा हुआ। जांच में यह भी सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी तनुज पहले से दो मामलों में शामिल रहा है।

 

पुलिस अब आरोपी और उसके नाबालिग साथी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों ने इलाके में इसके अलावा कितनी वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और बरामद सामान तथा वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.