गाजियाबाद के इंदिरापुरम D P S स्कूल में कक्षा 9 के छात्र के साथ उसके सहपाठी ने की मारपीट !

गाजियाबाद के इंदिरापुरम DPS स्कूल में कक्षा 9 के छात्र के साथ उसके सहपाठी ने की मारपीट!!
जिसमें छात्र के बाएं हांथ की तर्जनी उंगली फ्रैक्चर हो गई।
चोंट इतनी गंभीर थी कि छात्र को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा और 13 नवंबर को उसकी सर्जरी की गई, ऑपरेशन के दौरान टूटी हुई उंगली में इम्प्लांट के साथ दो स्क्रू लगाए गए।
पीड़ित छात्र के पिता नीरज त्यागी का आरोप है कि उनका बेटा लंबे समय से संबंधित छात्र की बुलिंग और परेशान करने वाली हरकतों का सामना कर रहा था। इस संबंध में पहले भी शिकायतें होने की बात कही गई है, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने प्रभावी कदम नहीं उठाए।
परिजनों ने स्कूल प्रबंधन को ईमेल के जरिए शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही जिलाधिकारी और शिक्षा विभाग से शिकायत करने तथा पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग करने की बात कही है।
