इंडियन एक्सप्रेस ने एक अधिकारी के हवाले से बताया कि स्थानीय जिला पुलिस से भी जवानों की तैनाती बढ़ाने को कहा गया है।

एसआईआर के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों के बीच दिल्ली पुलिस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक ज्ञानेश कुमार को धमकी मिली है। ज्ञानेश कुमार को पहले से ही Z-प्लस सुरक्षा मिली हुई है। खुफिया जानकारी और नई दिल्ली में चल रहे विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए उनके घर के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।*
इंडियन एक्सप्रेस ने एक अधिकारी के हवाले से बताया कि स्थानीय जिला पुलिस से भी जवानों की तैनाती बढ़ाने को कहा गया है। æचूंकि नई दिल्ली जिले में पहले से ही विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं, इसलिए सभी सुरक्षा एजेंसियों को निर्देश दिया गया है कि वे किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए आपस में बेहतर तालमेल बनाए रखें।
सुरक्षा के ये कड़े इंतजाम ऐसे समय में किए गए हैं जब लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में INDIA गठबंधन के नेता चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची के ‘स्पेशल इंटेंसिव रिविजन’ (SIR) में कथित अनियमितताओं को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। विपक्ष ने कुमार के इस्तीफे की मांग की है।
