गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन देश के पूर्व सैनिक को न्याय दिलाने हेतू समर्थन में आगे आया।

गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन देश के पूर्व सैनिक को न्याय दिलाने हेतू समर्थन में आगे आया।
अवगत कराना है की पूर्व सैनिक खजान सिंह जो एक रिटायर्ड फौजी है और मातृभूमि कि रक्षा हेतु कारगिल युद्ध में भी दुश्मन का डटकर मुकाबला किया है।
ऐसे जांबाज बहादुर सैनिक खजान सिंह के बेटे आयुष की हत्या के बाद वह अपने देश कि न्याय व्यवस्था के आगे नाकाम होते दिखाई देते हैं, पूर्व सैनिक खजान सिंह पुलिस प्रशासन से लेकर शासन प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं लेकिन उनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही।
अपने देश की न्याय व्यवस्था कार्य प्रणाली से थक हारकर आखिर एक पूर्व सैनिक भूख हड़ताल पर बैठने को मजबूर हुआ और पिछले 4 दिन से जिला मुख्यालय गाजियाबाद पर वह भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं। बड़े दुर्भाग्य की बात है कि जहां सरकार जीरो टॉलरेंस के साथ लोगों को न्याय दिलाने में सफल साबित हुई है, वहीं प्रशासन के द्वारा सरकार की छवि खराब करने की उद्देश्य से पीड़ित फौजी की सुनवाई में टाल मटोल किया जा रहा है।
इसी क्रम में गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन संगठन के सचिव अनिल सिंह की अगवाई में जीपीए पदाधिकारी के प्रतिनिधिमंडल द्वारा पीड़ित पूर्व सैनिक से धरना स्थल पर पहुंचकर मुलाकात की और फौजी के धरने को समर्थन किया। 
जीपीए सचिव ने गाजियाबाद जिलाधिकारी को ज्ञापन के माध्यम से घटनाक्रम से अवगत कराते हुए बताया कि गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन संगठन पीड़ित पूर्व सैनिक के साथ खड़ा है, जीपीए अध्यक्ष सतपाल चौधरी व सचिव अनिल सिंह ने मांग कि पीड़ित की शिकायत पर अतिशीघ्र कार्रवाई कर सीबीआई जांच की जाए, दोषियों की गिरफ्तारी की जाए अन्यथा प्रदेश का अभिभावक फौजी परिवार के साथ न्याय की इस लड़ाई में कलेक्ट्रेट का घेराव करने के लिए मजबूर होगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की होगी।
इस अवसर पर धर्मेंद्र यादव, साधना सिंह, एमपी सिंह, कौशलेंद्र सिंह, कौशल ठाकुर, संजय सिंह, ललित गुर्जर, वीर सिंह यादव, बिट्टू पाल, विनोद यादव, सचिन वर्मा, मोनू गौतम, सोनू ठाकुर,राहुल कुमार आदि लोग मौजूद रहे
