अखिल भारतीय त्यागी ब्राह्मण महासभा नंदग्राम इकाई द्वारा आज दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

अखिल भारतीय त्यागी ब्राह्मण महासभा नंदग्राम इकाई द्वारा आज दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
जिसमें भारी संख्या में क्षेत्र के सम्मानित त्यागी व ब्राह्मण समाज के हिस्सा लिया इस अवसर पर बोलते हुए वार्ड 11 के पार्षद पति व भाजपा नेता संजय त्यागी ने कहा कि राजनीति हो या कोई भी सामाजिक प्रतिस्पर्धा होना अच्छी बात है लेकिन वह स्वच्छ होनी चाहिए साजिशों का राजनीति और विशेष कर सामाजिक संगठनों में कोई स्थान नहीं होना चाहिए ।
इससे सामाजिक जिम्मेदार व्यक्ति और राजनीतिक जिम्मेदार व्यक्ति अच्छे से कार्य कर पाते हैं क्योंकि राजनीति हो या किसी सामाजिक संस्था की जिम्मेदारी का दायित्व हमेशा हर व्यक्ति के पास स्थाई नहीं रहता है और जब दायित्व नहीं रहता है तो उसे वापस इस समाज के बीच जाकर रहना होता है जिस समाज से उसे सामाजिक या राजनीतिक जिम्मेदारी मिली है इसलिए सामाजिक राजनीतिक निर्णय लेते समय इन्हीं सभी बातों का ध्यान रखना चाहिए राजनीतिक सामाजिक स्तर पर हर व्यक्ति को आगे बढ़ने का अधिकार है और बढ़ाना भी चाहिए लेकिन खुली प्रतिस्पर्धा के साथ ना की साजिशों के सहारे इस अवसर पर प्रमुख रूप से ब्रह्म दत्त त्यागी जी राकेश त्यागी जी जिला अध्यक्ष मनोज त्यागी जी क्षेत्रीय इकाई अध्यक्ष कुलदीप त्यागी जी राजीव शर्मा जी हरिओम त्यागी जी महानगर महामंत्री अरुण त्यागी जी वार्ड 49 के पार्षद वीरेंद्र त्यागी जी गजेंद्र त्यागी जी सहित सैकड़ो की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे
