हाथ में तिरंगा, पैरों के नीचे गड्ढे… आजादी के 80 साल बाद भी मासूमों की राह बदहाल !

हाथ में तिरंगा, पैरों के नीचे गड्ढे… आजादी के 80 साल बाद भी मासूमों की राह बदहाल !
यह छत्तीसगढ बिलासपुर के कोटमी कला में, स्टेपिंग स्टोन स्कूल की, 100 फीट लंबी तिरंगा यात्रा ने, विकास के दावों को आईना दिखा दिया है, बच्चों के कदमों ने पूछ लिया बड़ा सवाल—आखिर सुरक्षित सड़क कब मिलेगी ?
दूसरी ओर तिरंगे की आन, देशभक्ति की शान: दारुल उलूम गुलशने रजा मदरसे में गूंजा राष्ट्रप्रेम का संदेश । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर न्यायधानी बिलासपुर के कुडूदंड स्थित विष्णुनगर वार्ड 16 में, दारुल उलूम गुलशने रजा मदरसा देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया । मदरसा परिसर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया । मदरसा के नायब सदर सैय्यद सईद (राजू खान) ने, विधिवत ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी । इस दौरान परिसर में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और भाईचारे का संदेश दिखाई दिया । आइए देखते हैं छत्तीशगढ़ से प्राइम इंडिया न्यूज के संवाददाता पिंकू यादव की ये रिपोर्ट।
