बुलंदशहर सिकंद्राबाद के सलेमपुर व जोखाबाद में बिजली विभाग ने छापेमारी कर 5 बिजली चोरो को पकड़ा रंगे हाथ, करायी एफ0आई0आर ।

*बुलंदशहर सिकंद्राबाद के सलेमपुर व जोखाबाद में बिजली विभाग ने छापेमारी कर 5 बिजली चोरो को पकड़ा रंगे हाथ, करायी एफ0आई0आर*
बता दें की आजकल जगह-जगह देखने को मिलता है की कुछ बिजली चोर विभिन्न तरीके से बिजली चोरी करके सरकार को चुना लगाते रहते हैं। ऐसे बिजली चोरों पर लगाम लगाने को लेकर बिजली विभाग लगातार बिजली चोरी रोको अभियान चलाकर बिजली चोरो को पकड़ता रहता है और जुर्माना भी वसूलता है।
उसी क्रम में आज उ0प्र के जिला बुलंदशहर के तहसील सिकंद्राबाद के बिजली विभाग की टीम ने बिजलेंस के साथ मिलकर बिजली चोरी रोको अभियान चलाकर गांव सलेमपुर व जोखाबाद में 5 बिजली चोरो को बिजली चोरी करते रंगे हाथों पकड़ लिया और जिनका भार उपखंड अधिकारी रवि कुमार ने 14 किलोवाट बताया है और बताया की इस बिजली चोरो के खिलाफ एफ0आई0आर भी दर्ज करायी गयी है और यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा इसलिए सभी बिजली उपभोक्ताओं व अन्य बिजली चोरो से अनुरोध है की बिजली चोरी ना करें।
इस मौके की रिपोर्ट पेश है।
ब्यूरों- नरेंद्र कुमार बुलंदशहर।
दि0-16/10/2026
