October 14, 2026

गाजियाबाद के शहीदनगर में निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरा, कई लोगों के दबे होने की आशंका ।

गाजियाबाद के शहीदनगर में निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरा, कई लोगों के दबे होने की आशंका ।

ब्रेकिंग न्यूज़:

गाजियाबाद के शहीदनगर में निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरा, कई लोगों के दबे होने की आशंका

*गाजियाबाद | क्राइम रिपोर्टर नीरज कुमार*

गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र के शहीदनगर में सोमवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक निर्माणाधीन मकान का लिंटर अचानक गिरने से कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सूचना मिलते ही साहिबाबाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। दमकल विभाग की टीम को भी घटनास्थल पर भेजा गया। मलबा हटाने और दबे लोगों को बाहर निकालने के लिए क्रेन और जेसीबी की मदद ली जा रही है। पुलिस और राहत-बचाव दल लोगों को सुरक्षित निकालने में जुटे हुए हैं।

दो घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

हादसे में घायल दो लोगों को मोहन नगर स्थित नरेंद्र मोहन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मलबे में अन्य लोगों के दबे होने की आशंका के चलते राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसे के समय कुल कितने लोग मलबे में दबे थे।

डीसीपी ट्रांस हिंडन ने संभाली कमान

घटना की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी ट्रांस हिंडन ने कई थाना प्रभारियों को तत्काल मौके पर भेजा। पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मलबा हटाने तथा संभावित रूप से फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास कर रही हैं।

फिलहाल राहत-बचाव अभियान जारी है। हादसे में हताहतों की कुल संख्या और घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.