August 20, 2026

राजीव गांधी की दूरदर्शी सोच ने रखी आधुनिक भारत की नींव : सतीश शर्मा

राजीव गांधी की दूरदर्शी सोच ने रखी आधुनिक भारत की नींव : सतीश शर्मा

राजीव गांधी की दूरदर्शी सोच ने रखी आधुनिक भारत की नींव : सतीश शर्मा ।

गाजियाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद द्वारा गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, सेंट्रल मार्केट, पुराना बस अड्डा पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री, आधुनिक भारत के निर्माता एवं युवक क्रांति के प्रणेता स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की जयंती हर्षोल्लास एवं श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री सतीश शर्मा जी ने की। कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके बताए मार्ग पर चलने और देश की एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने का संकल्प लिया।

 

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा जी ने कहा कि राजीव गांधी जी ने भारत को 21वीं सदी में ले जाने का सपना देखा और अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल में आधुनिक तकनीक, कंप्यूटर एवं दूरसंचार को देश के विकास से जोड़ा। प्रधानमंत्री कार्यालय की आधिकारिक जीवनी में भी उनके प्रमुख उद्देश्यों में भारत को उच्च तकनीक से जोड़ना और 21वीं सदी का भारत बनाना उल्लेखित है।

 

उन्होंने कहा कि कंप्यूटर क्रांति, दूरसंचार के विस्तार, युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार देने तथा पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने की दिशा में राजीव गांधी जी की सोच दूरगामी थी। आज देश में जिस डिजिटल और संचार व्यवस्था को विकास का आधार माना जाता है, उसकी बुनियाद रखने वाले नेताओं में राजीव गांधी जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

 

सतीश शर्मा ने कहा कि राजीव गांधी जी का सपना ऐसा भारत बनाने का था जिसमें युवा शक्ति, आधुनिक शिक्षा, विज्ञान, तकनीक और लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण देश की प्रगति के मुख्य आधार हों। कांग्रेस उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और उनके अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी।

 

उन्होंने वर्तमान भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज सरकार आधुनिक भारत और डिजिटल क्रांति का श्रेय लेने का प्रयास करती है, लेकिन देश में कंप्यूटर और दूरसंचार के विस्तार की नींव राजीव गांधी जी के कार्यकाल में रखी गई थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने संस्थाओं और भविष्य की पीढ़ियों के लिए आधारभूत ढांचा तैयार किया, जबकि आज की भाजपा सरकार को यह बताना चाहिए कि महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं और आम जनता पर बढ़ते आर्थिक बोझ को कम करने के लिए उसने क्या ठोस कदम उठाए हैं।

 

कार्यक्रम के बाद जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता दुहाई स्थित वृद्ध आश्रम पहुंचे, जहां बुजुर्गों को फल वितरित किए गए। कांग्रेसजनों ने बुजुर्गों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर कहा गया कि राजीव गांधी जी की जयंती को केवल राजनीतिक कार्यक्रम तक सीमित न रखकर समाज के बुजुर्गों के सम्मान और सेवा से जोड़ना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।

 

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा, विधानसभा प्रत्याशी सुशांत गोयल, राजकुमार शर्मा, नवीन पोल पूर्व महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी उदय सिंह पाल, सुरेंद्र शर्मा, संभव, इरफान, सविता जायसवाल, सीमा, नजमीन, रूबी मलिक, राजू शर्मा, अश्वनी त्यागी, सविता गौतम, वकील अहमद, महेंद्र कुमार गौतम, आचार्य विकास कुमार, वीरेंद्र अग्निहोत्री, एजाज उल विधायक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। खबर आशुतोष गुप्ता मीडिया प्रभारी द्वारा प्रेषित की गई है

 

कांग्रेसजनों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि राजीव गांधी जी के आधुनिक, प्रगतिशील, वैज्ञानिक सोच और सामाजिक न्याय पर आधारित भारत के सपने को आगे बढ़ाने के लिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखा जाएगा।

 

— जिला कांग्रेस कमेटी, गाजियाबाद

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.