दिल्ली विधानसभा उपमान का राष्ट्रीय वाल्मीकि सेना लेगी बदला ।

*राष्ट्रीय वाल्मीकि सेना लेगी अपमान का बदला*
———–
दिल्ली विधान सभा सत्र के दौरान जिस प्रकार बी जे पी के विधायक प्रवेश वर्मा ने सदन की गरिमा को तार तार करते हुए आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार के लिए अमर्यादित भाषा का उपयोग करते हुए मार्शलों द्वारा सदन से बाहर फेंकने के लिए कहा ये कतई बर्दाश्त करने लायक नही ।
चूंकि कानून के मुताबिक ऐसी विषम परिस्थिति में केवल विधान सभा अध्यक्ष को ही ये अधिकार होता है तो फिर परवेश वर्मा द्वारा नाजायज तरीके से दलित समाज विशेष तौर पर वाल्मीकि समाज से ताल्लुक रखने वाले कोंडली से विधायक कुलदीप कुमार के खिलाफ ऐसे दुश्मनी निकालना या दबंगगिरी दिखाना एक कायराना हरकत है जिसका राष्ट्रीय वाल्मीकि सेना घोर विरोध करती है ।क्या प्रवेश वर्मा को दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा जी से ऐसे ही संस्कार मिले है विरासत में ।
राष्ट्रव्यापी संगठन *राष्ट्रीय वाल्मीकि सेना* के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व चेयरमैन संजय गहलोत ने प्रवेश वर्मा को खुली चेतावनी देते हुए कहा कि अगर प्रवेश वर्मा ने अपने इस दुस्साहस की गलती स्वीकार नही की तो वाल्मीकि समाज क्षुब्ध होकर प्रवेश वर्मा के खिलाफ सड़को पर, प्रवेश वर्मा के घर पर , दिल्ली विधान सभा पर आक्रोश प्रदर्शन करेंगे जिसके अंतर्गत मूहं काला करने का अभियान भी शामिल रहेगा जिसकी समस्त ज़िम्मेदारी परवेश वर्मा एवं दिल्ली सरकार की होगी।
