कानपुर में नकली हल्दी बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ चावल पीसकर उसमें रंग मिलाकर बेची जा रही थी ।

कानपुर में नकली हल्दी बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ चावल पीसकर उसमें रंग मिलाकर बेची जा रही थी
हल्दी, 5.86 लाख का माल सीज .
संवाददाता राजन साहू
कानपुर: जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पनकी स्थित ‘पीतांबरा इंटरप्राइजेज’ पर छापा मारकर नकली हल्दी बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है।
टीम को मौके पर साबुत हल्दी नहीं मिली। जांच में सामने आया कि चावल को पीसकर उसमें लिक्विड फूड कलर मिलाकर हल्दी तैयार की जा रही थी और बाजार में बेची जा रही थी।
FSDA अधिकारियों ने मौके से लगभग 4.20 लाख रुपये की नकली हल्दी, चावल के टुकड़े, मिर्च और धनिया पाउडर समेत कुल 5,86,200 रुपये का स्टॉक जब्त कर लिया।
टीम ने हल्दी, मिर्च, लिक्विड कलर और धनिया के 6 नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। अधिकारियों ने बताया कि लैब रिपोर्ट आने के बाद फर्म के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कड़ी विधिक कार्रवाई की जाएगी।
