October 8, 2026

अवैध निर्माणों को छुपाकर पूरा तरह तैयार कराने का अभियंता जितेंदर कुमार का शानदार तरीका टंट के परदे के पीछे चल रहा कमर्शियल दुकानों के काम्प्लेक्स का अवैध निर्माण ।

अवैध निर्माणों को छुपाकर पूरा तरह तैयार कराने का अभियंता जितेंदर कुमार का शानदार तरीका टंट के परदे के पीछे चल रहा कमर्शियल दुकानों के काम्प्लेक्स का अवैध निर्माण ।

*अवैध निर्माणों को छुपाकर पूरा तरह तैयार कराने का अभियंता जितेंदर कुमार का शानदार तरीका टंट के परदे के पीछे चल रहा कमर्शियल दुकानों के काम्प्लेक्स का अवैध निर्माण यहाँ भी कार्यवाई को लेकर बेबस नजर आ रहा एमडीए*

 

मेरठ विकास प्राधिकरण के जॉन b3 स्थित कंकरखेड़ा सरधना रोड नंगला तासी पुलिया से 50 आदमी की दूरी पर चल रहा 500 गज से अधिक क्षेत्रफल में पर्दा लगाकर कमर्शियल कॉम्प्लेक्स का अवैध निर्माण यह अवैध निर्माण काफी समय से चल रहा है और निर्माण कर्ता द्वारा इस अवैध निर्माण पर आगे की तरफ से टेंट का वाइट पर्दा लगाकर इस अवैध निर्माण को तेज गति के साथ किया जा रहा है लेकिन प्राधिकरण के किसी भी अधिकारी द्वारा कोई भी कार्यवाही इस अवैध निर्माण पर नहीं की जा रही और ना ही अवैध निर्माण को रोका जा रहा है बताया जा रहा है कि यह अवैध निर्माण मेरठ विकास प्राधिकरण के अभियंता जितेंद्र कुमार के आशीर्वाद से किया जा रहा है और डी ग्रेड कर्मचारी का भी पूरा सहयोग अवैध निर्माण को कराने में है इसलिए ही इस अवैध निर्माण पर कोई भी कार्यवाही मेरठ विकास प्राधिकरण द्वारा नहीं की जा रही ऐसे ही ना जाने कितने अवैध कमर्शियल कॉम्प्लेक्स अवैध कच्ची कॉलोनी फ्लैट मकान कोठी दुकान फैक्ट्री आदि के अवैध निर्माण अभियंता जितेंद्र कुमार के कार्य क्षेत्र में चल रहे हैं जिन पर किसी प्रकार की कोई भी कार्यवाही प्राधिकरण द्वारा नहीं की गई है और सफलता से यह अवैध निर्माण पूरे हो चुके हैं जिन पर उत्तर प्रदेश सरकार को कोई राजस्व प्राप्त नहीं हुआ है प्राधिकरण में यह भ्रष्टाचार का खेल काफी समय से इस तरह से ही चल रहा है प्राधिकरण के डी ग्रेड कर्मचारी जाकर अवैध निर्माणों पर सेटिंग कर निर्माण को पूरा करने का काम करते हैं और फिर निर्माण कर्ता द्वारा अवैध निर्माण बिना किसी डर के पूरी तरह तैयार किया जाता है इस भ्रष्टाचार पर मेरठ विकास प्राधिकरण के किसी भी उच्च अधिकारी द्वारा कोई रोक नहीं लगाई जाती और प्राधिकरण के समस्त उच्च अधिकारी की भ्रष्टाचार को देखकर चुप्पी साधने का काम करते हैं यह एक सरकारी नियमों का उल्लंघन है और इससे उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यस्व को तो नुकसान पहुंचाया ही जा रहा है और मेरठ की मानचित्र व्यवस्था के साथ भी खिलवाड़ किया जा रहा है एक तरफ तो अवैध निर्माणों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश और दूसरी तरफ अधिकारियों की मिली भगत कर अवैध निर्माणों को बढ़ावा देने का काम अब देखना यह है कि समाचार के माध्यम से इस अवैध कमर्शियल कॉम्प्लेक्स के निर्माण पर मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष महोदय संजय मीणा जी द्वारा कब तक कार्रवाई कर अवैध निर्माण को रोक कर सील कर ध्वस्तीकरण के आदेश जारी करते हैं या फिर यूं ही अभियंता जितेंद्र कुमार अपने कार्य क्षेत्र में भ्रष्टाचार को जन्म देने का काम करते रहेंगे ।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.