September 11, 2026

अवैध स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

अवैध स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

अभियुक्ता के कब्जे से 81.33 ग्राम अवैध स्मैक बरामद

देहरादून। दून पुलिस ने लाखों की स्मैक के साथ पूजा पत्नी सुंदर लाल को राजीव नगर चमनपुरी से गिरफ्तार किया।

अभियुक्ता के कब्जे से कुल 81.33 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई, जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख रू0 है।
महिला अभियुक्ता के विरुद्व थाना पटेलनगर पर मु0अ0सं0: 13/2025 धारा: 08/21/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्ता के पति को भी कुछ समय पूर्व पुलिस द्वारा मादक पदार्थो की तस्करी में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्ता:

01: पूजा पत्नी सुन्दर लाल निवासी राजीव नगर चमनपुरी थाना पटेलनगर, जनपद देहरादून, उम्र-35 वर्ष।

बरामदगी:

81.33 ग्राम अवैध स्मैक (अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख रू0)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.